Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, garwage collection, nagar nigam

Jammu News: शेष घरों को जोड़ने के लिए मई से शुरू होगा घर-घर सर्वेक्षण

विज्ञापन
jammu, garwage collection, nagar nigam
मौजूदा समय में कचरा वाहन न आने की मिल रही शिकायतें
विज्ञापन

कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से जुलाई तक होगा सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की ओर से पूरे घरों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पहल से जोड़ा जाएगा। शेष घरों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए मई माह से सर्वे करवाया जाएगा, जोकि जुलाई तक चलेगा। निगम ने यह कदम घरों तक कचरा वाहन न आने की शिकायत पर उठाया है।
सर्वे के दौरान घरों की सूची तैयार की जाएगी और इसी आधार पर घरों से कचरा एकत्रित किया जाएगा। मौजूदा समय में 1,20,000 घर शहर में है, जिनमें से 80 हजार से कचरा संग्रहण सुविधा से जुड़े हैं। वहीं, शेष 40 हजार घरों से कचरा नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

हर साल सफाई पर नगर निगम की ओर से 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाते है, लेकिन आमदनी 16 करोड़ ही है। इस कारण सर्वे करवाया जा रहा है। ऐसे इलाके जहां पर ऑटो नहीं जाते हैं वहां पर सुविधा प्रदान की जाएगी। छोटे वार्डों में तीन और बड़ों में चार से पांच ऑटो की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में जहां पर ऑटो नहीं जा पाते हैं वहां पर रेहड़ियों के माध्यम से कचरा एकत्रित होगा। नगर निगम के अनुसार शहर को कचरा मुक्त करना है। मौजूदा समय में वार्डों में कचरा सड़कों या फिर नालों में फेंका जा रहा है। इससे कचरा समय पर ठिकाने नहीं लग पा रहा है। दोपहर तक सफाई पर काम चल रहा है।

------------
रोजाना इतना कचरा होता है एकत्रित
शहर से रोजाना 400 मीट्रिक टन कचरा एकत्रित होता है, जिसमें से 200 मीट्रिक टन प्लास्टिक होता है। ऑटो के माध्यम से घरों से कचरा एकत्रित होता है। बाद में डंपिंग साइट से वाहनों के माध्यम से कचरा निस्तारण केंद्र में ठिकाने लगाया जाता है।
-------------
कचरा प्रबंधन के लिए सर्वे करवाया जाएगा। तमाम घरों से डोर टू डोर कचरा योजना से जोड़ा जाएगा। सर्वे मई से शुरू होगा। तमाम घरों को योजना से जोड़ा जाएगा।
-डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed