{"_id":"5c87b83abdec22140d569c61","slug":"jammu-gandhi-nagar-hospital-got-state-first-palliative-care-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बीमारियों का दर्द दूर करेगी चिकित्सा, जम्मू में खुला राज्य का पहला पैलिएटिव केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बीमारियों का दर्द दूर करेगी चिकित्सा, जम्मू में खुला राज्य का पहला पैलिएटिव केयर सेंटर
Tue, 12 Mar 2019 07:16 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर और दूसरी जानलेवा बीमारियों में भी अब मरीजों को आधुनिक चिकित्सा देने के साथ उनके दर्द को काफी हद तक कम किया जाएगा। गंभीर मरीजों को चिकित्सा के साथ उनके पुनर्वास, लक्षणों को पहचाने, व्यवहार में बदलाव, पारिवारिक संवाद आदि पर काम किया जाएगा। यह आधुनिक चिकित्सा एम्स नई दिल्ली की निगरानी में होगी।
गांधीनगर अस्पताल जम्मू में मंगलवार को राज्य का पहला पैलिएटिव केयर सेंटर शुरू किया गया। पैलिएटिव केयर सेंटर का उद्देश्य जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त गंभीर मरीजों को आखिरी स्टेज में आधुनिक तरीके से कई तरह की परेशानियों से निजात दिलाना होता है। पीजीआई चंडीगढ़, एम्स नई दिल्ली, टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट आदि बड़े चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को यह आधुनिक चिकित्सा दी जा रही है। अब इसे जम्मू कश्मीर में भी शुरू किया गया है।
यह नेशनल पैलिएटिव केयर प्रोग्राम, एम्स नई दिल्ली, एमओएचएफडब्ल्यू भारत सरकार और एपीएचएन सिंगापुर के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें मरीज को पंजीकृत करके उसे चिकित्सा देने के साथ प्रतिदिन मेंटर्स सीटीसी डॉ. सीमा राय हेड रेसपिटो पैलिएटिव केयर प्रोजेक्ट विभाग पैलिएटिव केयर मेडिसन टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई, डॉ. अंजुम जोध निदेशक एनेथीसिया व पैलिएटिव केयर मेडिसन, बीएम कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर जयपुर, डॉ. सुषमा भटनागर प्रो. व हेड आनको एनेथीसिया एंड पैलिएटिव केयर एम्स नई दिल्ली को रिपोर्ट की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें कैंसर, लिवर, एचआईवी/एड्स, सीओपीडी, डीमेनटिया, स्ट्रोक्स, एएलएस व एंड स्टेज रीनल बीमारियों के मरीजों को इलाज दिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अटल डुलू, निदेशक डॉ. समीर मट्टू, अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश, इंचार्ज डॉ. रोहित लाहोरी आदि मौजूद रहे।
छह मरीजों को भर्ती किया गया
गांधीनगर अस्पताल के पैलिएटिव केयर सेंटर में छह कैंसर मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि ओपीडी में 15 मरीजों को सेवा दी गई है। अस्पताल के वार्ड 7 में दस बेड की क्षमता के साथ ओपीडी सेवा को रूम नंबर 2015 ओपीडी ब्लाक पेन क्लीनिक इंटरवेंशनल पेन क्लीनिक में शुरू किया गया है। इसके लिए अस्पताल के एक डॉक्टर और दो पैरा मेडिकल स्टाफ को एम्स में प्रशिक्षण दिया गया है।
देश के 13 अस्पताल चुने गए थे
इस प्रोग्राम में एम्स ने देश के 13 अस्पतालों व अन्य चिकित्सा केंद्रों का चयन किया था, जिसमें गांधीनगर अस्पताल एक है।