फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: G-20 meeting in Srinagar in the third week of May, Pakistan will be closely watching

Jammu : जी-20 की बैठक श्रीनगर में मई के तीसरे सप्ताह में, पाकिस्तान की रहेगी पैनी नजर, पोल खुलने का डर

Mon, 03 Apr 2023 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:48 AM IST
सार

इस बैठक में सदस्य देशों के अलावा 10 आमंत्रित तथा 19 अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक दो दिन की होगी, लेकिन प्रतिनिधियों के लिए चार दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Jammu: G-20 meeting in Srinagar in the third week of May, Pakistan will be closely watching
जी-20

विस्तार

जी-20 की बैठक श्रीनगर में मई के तीसरे सप्ताह में होगी। इस बैठक में सदस्य देशों के अलावा 10 आमंत्रित तथा 19 अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक दो दिन की होगी, लेकिन प्रतिनिधियों के लिए चार दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें उन्हें अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास की सच्चाई भी दिखाने की कोशिश होगी। विभिन्न पर्यटन स्थलों के दौरे का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। कश्मीर में जी-20 की बैठक पर आपत्ति जता चुके पाकिस्तान की दौरे पर पैनी निगाह रहेगी क्योंकि उसे अपनी पोल खुलने का डर सताता रहेगा।

विज्ञापन


उच्च प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बैठक की तिथि को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, लेकिन बैठक में लगभग डेढ़ महीने से भी कम का समय होने के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। दो दिनों तक बैठक एक पंचसितारा होटल में होगी। इसके साथ ही डल किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में भी इन प्रतिनिधियों के संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। एसकेआईसीसी को सजाया जा रहा है। इसके साथ ही डल किनारे के रोड को भी पूरी तरह चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। इस रोड पर स्थित सुरक्षा बंकरों का भी रंगरोगन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस पूरी कवायद में लगभग 100 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कई देशों के प्रतिनिधियों के होने की वजह से इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि इसमें किसी प्रकार की कमी न आने पाए। सूत्रों का कहना है कि प्रतिनिधियों को यह बताने की कोशिश की जाएगी कि 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर देश की मुख्यधारा से न केवल जुड़ा है, बल्कि यहां प्रगति के द्वार भी खुले हैं। सड़क, रोड तथा पुलों के क्षेत्र में ही न केवल काम हो रहा है, बल्कि युवाओं को रोजगार के साधन भी मुहैया हो रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पत्थरबाजी बंद हो गई है। हड़ताल भी बीते जमाने की बात हो गई है। पाकिस्तानी झंडे लहराने की घटनाएं नहीं होती हैं। अलगाववाद के कहीं भी सुर नहीं हैं। अब युवाओं के हाथों में पत्थर के बजाय कलम व लैपटॉप है। देर रात तक घाटी में आम जनजीवन गुलजार रहता है। रात्रिकालीन बस सेवा तक शुरू हो गई है। आतंक व भय का माहौल नहीं है। उद्योग धंधे आ रहे हैं। विदेशी निवेश का रास्ता भी खुला है। सऊदी अरब का अम्मार ग्रुप श्रीनगर का पहला मॉल बनाने की शुरूआत कर चुका है। जल्द ही दोनों राजधानी शहरों में आईटी टावर भी इसी कंपनी की ओर से बनाया जा रहा है। उन्हें गांव तक लोकतंत्र की बहाली का सच भी बताने की कोशिश होगी।

दुनिया को सच्चाई दिखाने का मौका
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग के डॉ. जे जगन्नाथन का कहना है कि यह जम्मू -कश्मीर ही नहीं बल्कि भारत के लिए बहुत बड़ा मौका है जब वैश्विक समुदाय को सच्चाई दिखाई जा सके। पाकिस्तान में निश्चित रूप से कश्मीर में बैठक को लेकर बौखलाहट होगी क्योंकि अब तक वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत व कश्मीर के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहा है। अब उसे अपनी पोल खुलने का डर सता रहा है। इस वजह से वह पैंतरेबाजी कर सकता है। उसकी पूरी बैठक में पैनी निगाह रहेगी ताकि उसके खिलाफ माहौल न बनने पाए।


सब कुछ बदला बदला सा आएगा नजर
सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर होने के साथ ही विभिन्न देशों के नुमाइंदों के आने से सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहेंगे। यह दिखाने की कोशिश होगी कि कश्मीर घाटी अब पूरी तरह बदल गया है। श्रीनगर के साथ ही कश्मीर के विभिन्न जिलों का चेहरा बदलने की कोशिश की जा रही है ताकि सब कुछ बदला बदला सा नजर आए। सड़कें गड्ढा मुक्त रहें। सभी जगह साफ सफाई रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed