{"_id":"655f257096e6294a94062ad4","slug":"jammu-former-minister-chaudhary-lal-singh-arrested-in-money-laundering-case-gets-bail-2023-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार
Thu, 23 Nov 2023 07:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:13 PM IST
सार
पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को जमानत मिल गई है। उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने यह जानकारी दी। सात नवंबर को जम्मू के सैनिक कॉलोनी में एक घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने लाल सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जेल से बाहर आए लाल सिंह
- फोटो : अभिषेक बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को जमानत मिल गई है। उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
लाल सिंह को एक विशेष अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका आगे न बढ़ाने के बाद सात नवंबर को जम्मू के सैनिक कॉलोनी में एक घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। लाल सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक कांता अंडोत्रा द्वारा संचालित आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अंबफला जेल के बाहर समर्थक जुटना शुरू
- फोटो : अभिषेक बड़ू
लाल सिंह को कोर्ट के आदेश पर अंबफला जेल में शिफ्ट गया था। उनकी जमानत की सूचना मिलते ही जेल के बाहर समर्थकों को जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। वहीं, पुलिस ने भी जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएसएसपी के समर्थकों ने कहा कि उन्हें आज बेहद खुशी है। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और आज अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।