{"_id":"6ac57209d6e5b281c20efb24","slug":"jammu-first-phase-of-census-in-snowbound-areas-ladakh-leads-the-way-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बर्फीले इलाकों में जनगणना का पहला पड़ाव पार, लद्दाख की उपलब्धि; किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बर्फीले इलाकों में जनगणना का पहला पड़ाव पार, लद्दाख की उपलब्धि; किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला
Wed, 07 Oct 2026 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:44 AM IST
सार
दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 5,292 एन्यूमरेशन ब्लॉकों में गणना हुई। इनमें जम्मू-कश्मीर के 4,597 और लद्दाख के 695 ब्लॉक शामिल हैं।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
जनगणना-2027 के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का पहला चरण पूरा हो गया है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 5,292 एन्यूमरेशन ब्लॉकों में गणना हुई। इनमें जम्मू-कश्मीर के 4,597 और लद्दाख के 695 ब्लॉक शामिल हैं।
विज्ञापन
लद्दाख ने सितंबर में सभी 695 ब्लॉकों की गणना पूरी कर यह चरण पूरा करने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बनने की उपलब्धि हासिल की। लेह में 367 और कारगिल में 328 ब्लॉकों की गणना हुई। वहीं, किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला बन गया, जहां बर्फीले घोषित क्षेत्रों में गणना पूरी हुई। जम्मू-कश्मीर में अभियान 16 जिलों और 95 चार्ज में चला। 17 से 31 अगस्त तक स्वयं और 1 से 30 सितंबर तक मैदानी गणना की गई।
विज्ञापन