फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Fire on LoC in Krishna Valley... blasts in landmines, fear of infiltration from PoK

Jammu : कृष्णा घाटी में एलओसी पर आग... बारूदी सुरंगों में धमाके, इसकी आड़ में पीओके की तरफ से घुसपैठ की आशंका

Thu, 21 Nov 2024 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 12:26 AM IST
सार

आग से सीमा पर लगी बारूदी सुरंगों में जोरदार धमाके हुए। हालांकि इससे किसी प्रकार ने नुकसान की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Jammu: Fire on LoC in Krishna Valley... blasts in landmines, fear of infiltration from PoK
एलओसी पर लगी आग file - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में लगी आग बुधवार शाम मेंढर इलाके में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा स्थित कृष्णा घाटी क्षेत्र में पहुंच गई। आग से सीमा पर लगी बारूदी सुरंगों में जोरदार धमाके हुए। हालांकि इससे किसी प्रकार ने नुकसान की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन


आमतौर पर सीमापार से लगाई गई इस आग की आड़ में घुसपैठ की साजिशें रची जाती हैं। इस आशंका से चलते सेना सतर्कता बरत रही है। बारूदी सुरंगों में धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना एवं आतंकी संगठनों द्वारा अकसर आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से आग लगाई जाती रही है। यह इस पार पहुंच कर वनों को नुकसान पहुंचाने के साथ घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचाती है। हालांकि सेना घुसपैठ के हर प्रयास को नाकाम करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी से पहले घुसपैठ की हो सकती है साजिश
अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के बाद आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाएंगे। इसके चलते बर्फबारी से पहले इस प्रकार की हरकत को अंजाम दिया गया है। उधर सेना और वन विभाग आग के माइन फील्ड से बाहर आने का इंतजार कर रहा है, ताकि उसे बुझाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed