फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: FIR against Jai, son of Raman, Congress candidate from Jammu seat in the Home Minister fake video case

Jammu : गृहमंत्री के फर्जी वीडियो मामले में जम्मू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमण के बेटे जय पर FIR, कई हिदायतें

Fri, 03 May 2024 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 04:54 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में जम्मू संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रमण भल्ला के बेटे जय सिद्ध भल्ला पर मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Jammu: FIR against Jai, son of Raman, Congress candidate from Jammu seat in the Home Minister fake video case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में जम्मू संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रमण भल्ला के बेटे जय सिद्ध भल्ला पर मामला दर्ज किया गया है। जय सिद्ध ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है।

विज्ञापन


भाजपा के एक वकील की ओर से शाह का फर्जी वीडियो फैलाने की शिकायत के त्रिकुटा नगर थाने दी गई थी। पुलिस ने इसके आधार पर जय सिद्ध भल्ला के अलावा एक अन्य युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होते ही जय ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी।
विज्ञापन


जम्मू के जिला न्यायाधीश संजय परिहार ने भल्ला के बेटे की अग्रिम जमानत याचिका पर वीरवार को सुनवाई की। जय को 50 हजार रुपये के बांड पर 8 मई तक के लिए सशर्त अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। साथ ही सरकारी वकील को इस मामले में नोटिस जारी करते हुए आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के अनुसार, जमानत के दौरान भल्ला के बेटे को इस मामले में गवाहों से बात करने की मनाही होगी, न ही वह सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करेगा। साथ ही जांच अधिकारियों को जांच में सहयोग करेगा। अदालत ने कहा कि यदि आवेदक द्वारा दिया गया कोई भी बयान जो धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के संदर्भ में खुलासे की ओर ले जाता है तो आवेदक को हिरासत में लिया जाएगा।


भाजपा की साजिश: भल्ला
कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला का कहना है कि इस तरह के कृत्य भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं। भाजपा अब प्रतिद्वदियों के बच्चों को भी निशाना बना रही है।

देशव्यापी कार्रवाई हो रही
जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो जारी करने के मामले में देशव्यापी कार्रवाई हो रही है। इसमें गुजरात पुलिस बनासकाठा के कांग्रेस नेता सतीश बंसोल और दाहोद के आप नेता राकेश बारिया को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के 16 यूथ कांग्रेस नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed