फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, electricity, problem, shatdown

Jammu News: शहर के कई हिस्सों में कल पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन
jammu, electricity, problem, shatdown
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों में कई घंटों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मुख्य अभियंता (वितरण) जम्मू की ओर से जारी शेड्यूल में शहर के कई इलाकों में 18 मई को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे की कटौती रहेगी। इसमें डोगरा हाल, रिहाड़ी, रेशम घर कालोनी, बस स्टैंड, ज्यूल, हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार, जाकीथ मोहल्ला, कनक मंडी, मांडा, न्यू प्लाट, सरवाल, कर्ण नगर का कुछ हिस्सा और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
जम्मू जिले के बिश्नाह, चक्क हसला, रहल पंडोरिया, कामोरे, रंगूर, अबताल, नंगा, शाहपुर और आसपास के इलाकों में 18 मई को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जख, जोधपुर, सरोर, पटली इंडस्ट्री व आसपास के इलाकों में 18 मई को ही सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 17, 19, 21 और 23 मई को बिलावर, मंडी, देवल, परानाला, टंडी, मछेड़ी, बड्डू, कुदेथर और आसपास के इलाकों में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

बनिहाल, रामसू, उखराल, खरी, गुंड, नौगाम, शेरबीबी, पोगाल परिस्तान, अस्सर, बग्गर, मारसू, ठंडापानी, सिराज, पटनीटाप, नत्थाटाप, दूरदर्शन, गंडोला और आसपास के इलाकों में रविवार को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसी तरह बल्ला, भद्रवाह, डेलियां और आसपास के इलाकों में 18 मई को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रखी जाएगी। वहीं, अधीक्षण अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल, ओएंडएम सर्किल कठुआ के अनुसार 17 और 20 मई को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक केरियां इंडस्ट्री, गुंडियाल, रामनगर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed