{"_id":"68041521d72a5820550b80e6","slug":"jammu-electricity-problem-jammu-news-c-10-agr1006-593215-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिले के ग्रामीण इलाकों में जुगाड़ के सहारे बिजली ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिले के ग्रामीण इलाकों में जुगाड़ के सहारे बिजली ढांचा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति जुगाड़ के सहारे की जा रही है। हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली खंभे पर्याप्त संख्या में नहीं लग पाए हैं। ऐसे में बिजली कॉरपोरेशन ने हाई वोल्टेज तारों को डंडों या पेड़ों के सहारे लटकाया हुआ है। तूफान आने पर शॉर्ट-सर्किट होने से ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं सामने आती हैं।
जम्मू संभाग में बिजली कॉरपोरेशन ने पहले चरण में दस हजार खंभे लगाने का लक्ष्य रखा है। कुल तीस हजार खंभे लगाए जाने हैं। शहर के वार्ड नंबर 75 के अंतर्गत आने वाले अकलपुर, संग्रामपुर, नगरोटा, बिश्नाह, आरएस पुरा, सांबा, कठुआ सहित तमाम क्षेत्रों में तारों को अस्थाई व्यवस्था से लटकाया गया है। ग्रामीण कई बार खंभे लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बिजली कॉरपोरेशन के अनुसार बिजली ढांचे में सुधार पर काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अब खंभों को बदला जाएगा। पहले चरण में ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया गया है। कवर वायर डालने का काम चल रहा है।