फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, electricity problem and cold

Jammu News: सर्दी बढ़ते ही बढ़ा बिजली संकट, शहर में पांच से छह घंटे तक की कटौती

विज्ञापन
jammu, electricity problem and cold
लोड के मुकाबले कम मेगावाट बिजली की हो रही आपूर्ति, दिनभर ठिठुरते रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सर्दी बढ़ने के कारण साथ ही बिजली कटौती ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को शहर में पांच से छह घंटे की बिजली कटौती हुई, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कई स्थानों पर डेढ़ से दो घंटे की भी कटौती हुई है।

शहर में दिनभर अघोषित कटौती का क्रम दिनभर जारी रहा। इस दौरान पुराना शहर, बस स्टैंड, जानीपुर, रेशमघर, कृष्णा नगर, मुट्ठी के कुछ इलाकों में बिजली सुबह साढ़े छह बजे गुल हुई, जो 11 बजे बहाल हुई। इसी तरह नानक नगर, नरवाल, गंग्याल में भी कटौती हुई है। बिजली कारपाेरेशन के अनुसार बिजली कटौती लोड बढ़ने के चलते हुए है। सुबह सर्दी ज्यादा होने पर बिजली के उपकरणों के चलने से लोड बढ़ गया। सुबह नौ बजे तक लोड 1600 मेगावाट रहा, जिस कारण उपकरणों को बचनाने के लिए कटौती हुई। मौजूदा समय में जम्मू संभाग को 100 मेगावाट ही अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति हुई है, जबकि मांग 200 मेगावाट की थी। अब कोहरे के कारण सर्दी बढ़ गई है। लोग घरों में हीटर, ब्लोअर सहित अन्य गर्म करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने पर और बिजली कटौती की संभावना है। ग्रामीण इलाकों में सात से आठ घंटे की बिजली कटौती हुई है। नरवाल, मुट्ठी सहित अन्य इलाकों में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर व तारें जलने की भी सूचना है। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन


सर्दी के चलते समस्या आ रही है। इसका समधान किया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों में आई दिक्कत दूर की गई है। लोग जरूरत के हिसाब से ही बिजली का इस्तेमाल करें।
- जनक सिंह, एक्सईएन, पीडीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed