{"_id":"67c0d0569af653667c0bcc60","slug":"jammu-election-young-lawer-association-jammu-news-c-10-lko1027-555746-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू, जारी हो सकती है एक और मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू, जारी हो सकती है एक और मतदाता सूची
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यंग लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए वीरवार से पोस्ट बैलेट से मतदान शुरू हो गया। पहले दिन 12 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। यह प्रक्रिया शुक्रवार तक चलेगी। शुक्रवार को ही एक और मतदाता सूची जारी की जा सकती है।
यंग लॉयर्स एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान और चुनाव के रिटर्निंग अफसर रोहित शर्मा ने बताया कि मतदान के दिन एक मार्च को जो अधिवक्ता किन्हीं कारणों से जम्मू से बाहर रहेंगे उनके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करवाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए इच्छुक अधिवक्ताओं से वास्तविक कारणों के साथ आवेदन मांगे गए थे।
कुछ अधिवक्ता अभी भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसलिए शुक्रवार शाम को एक और मतदाता सूची जारी की जा सकती है। गौरतलब रहे कि अब तक जारी दोनों सूचियों में 747 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार दिया गया है।