फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu election There is rift in Congress in Kathua regarding candidates BJP is divided two camps in RS Pura

Jammu: कहीं छलक रहे नेताओं के आंसू...कहीं पार्टी की सभाओं से किनारा; यहां कांग्रेस में कलह; BJP भी 2 खेमों में

Mon, 02 Sep 2024 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अजय मीनिया
अमर उजाला नेटवर्क, अजय मीनिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Sep 2024 03:40 PM IST
सार

जम्मू में भाजपा के युद्धवीर सेठी और नौशेरा में नेकां-कांग्रेस गठबंधन के सुरेंद्र चौधरी सभा में रोने लगे। आरएस पुरा सीट पर भाजपा की चुनावी सभाओं में कई वरिष्ठ नेता नदारद दिखे।

विज्ञापन
jammu election There is rift in Congress in Kathua regarding candidates BJP is divided two camps in RS Pura
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनावी दंगल अब जोर पकड़ रहा है। मतदाताओं के बीच जाकर कई प्रत्याशी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहे। कई जगह नेता लोगों से बात करते-करते रोते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर पार्टी का साथ देने की बात कहने वाले कई नेता पार्टी की सभाओं से गायब हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अभी दो दिन पहले जम्मू वेस्ट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी युद्धवीर सेठी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भावुक हो उठे। अपनी मां का हवाला देकर कहने लगे कि वह पूछती थीं कि तुम भी एक दिन एमएलए बनोगे। यह कहकर सेठी फूट फूट कर रोने लगे। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पानी पिलाकर चुप कराया। ऐसे ही नौशेरा में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के उम्मीदवार सुरेंद्र चौधरी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोने लगे। अपने एक करीबी और रिश्तेदार के वहां मौजूद होने का जिक्र करते हुए चौधरी भावुक हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में भी प्रत्याशियों को लेकर कलह
वहीं, कठुआ के जसरोटा में राजनीतिक नेता बृजेश्वर सिंह सिंधु भी एक जनसभा के दौरान भावुक हो उठे। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से जम्मू में अधिकतर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, सुचेतगढ़, आरएस पुरा, जम्मू, बाहु समेत अन्य विधानसभा सीटों पर पार्टी के तीन से चार दावेदार टिकट के लिए दबाव बन्द्र रहे हैं। नेता अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। अलग- अलग खेमे बनाकर प्रचार कर रहे हैं।
Trending Videos

आरएस पुरा में दो खेमों में बंटी भाजपा
आरएस पुरा सीट पर भाजपा दो खेमों में बंटी हुई नजर आ रही है। पिछले दिनों आरएस पुरा में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह की चुनावी सभा में बरिष्ठ नेता शाम चौधरी गायब रहे। आरएस पुरा क्षेत्र के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी गायब रहे।

यही नहीं, पार्टी की अधिकतर सभाओं में चौधरी शाम लाल समेत अन्य बरिष्ठ नेता दूरी बनाकर चल रहे हैं। हालांकि शाम लाल ने कहा था कि पार्टी का कोई भी उम्मीदवार होगा, वह उसका समर्थन करेंगे। इस सीट पर जम्मू में भी कई भाजपा नेता सभाओं से गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed