फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Election Omar Abdullah likely to retain Ganderbal seat Details News in Hindi

Omar Abdullah: इस सीट को बरकरार रखेंगे उमर अब्दुल्ला... ये सीट छोड़ने की संभावना; इसलिए लिया गया फैसला

Tue, 15 Oct 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाले उमर अब्दुल्ला को एक सीट छोड़नी होगी। उनके गांदरबल सीट पर कब्जा बरकरार रखने और बडगाम सीट छोड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Jammu Election Omar Abdullah likely to retain Ganderbal seat Details News in Hindi
Omar Abdullah - फोटो : ANI

विस्तार

16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले उमर अब्दुल्ला के गांदरबल विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने और बडगाम सीट खाली करने की संभावना है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है कि गांदरबल उमर के लिए भावनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वही निर्वाचन क्षेत्र है जहां से राज्य में उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं यह सीट अब्दुल्ला परिवार के लिए एक पुश्तैनी सीट भी रह चुकी है। यहां से उमर उससे पहले उनके पिता डॉ फारूक अब्दुल्ला और उससे पहले उनके दादा शेख मोहम्मद अब्दुल्ला नेतृत्व कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीत को देखें तो उस हिसाब से उमर अब्दुल्ला इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो परिवार और पार्टी में उनके करीबी लोगों ने भी उमर को गांदरबल में कब्जा बरकरार रखने की सलाह दी है। 
 

अब देखना यह होगा कि उमर इसपर कब फैसला लेते हैं। बता दें कि 1962 में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अब्दुल सलाम ऐतु, 1967 और 1972 में मोहम्मद मकबूल भट (कांग्रेस), 1977 में शेख मोहम्मद अब्दुल्ला (नेकां), 1983, 1987 और 1996 में डॉ फारूक अब्दुल्ला (नेकां), 2002 में काजी मोहम्मद अफजल (पीडीपी), 2008 में उमर अब्दुल्ला (नेकां) और 2014 में इश्फाक अहमद शेख ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 

 

2024 में एक बार फिर से नेकां के उमर अब्दुल्ला ने 10574 वोटों से जीत हासिल कर पीडीपी के बशीर अहमद मीर को हराया है, जिसे 22153 वोट हासिल हुए हैं। उमर ने कुल 32727 वोट हासिल किए थे।

फिर होगा बडगाम में उपचुनाव
इस कदम के कारण बडगाम में उपचुनाव की आवश्यकता होगी, साथ ही इस बात पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सीट पर किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा। 

 

चूंकि उमर नई सरकार का नेतृत्व करने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए राजनीतिक पर्यवेक्षक इस फैसले को गांदरबल में उनकी पार्टी के मुख्य समर्थन आधार के साथ रणनीतिक संरेखण के रूप में देखते हैं।
 

फारुख अब्दुल्ला और दादा शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के घर 10 मार्च 1970 को उमर अब्दुल्ला का जन्म हुआ। राजनीतिक परिवार से संबंध होने से उमर का बचपन से ही राजनीति के प्रति झुकाव रहा था। उमर अब्दुल्ला ने 1998 में, 28 वर्ष की आयु में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। 

 

12वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सदस्य बने। 1998-99 में वे परिवहन और पर्यटन समिति और पर्यटन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति दोनों के सदस्य थे। 1999 में, वे 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए (संसद सदस्य के रूप में दूसरा कार्यकाल)। 54 साल की आयु में उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश के 14वें और दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले रहे है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed