फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, election, chamber off commerce and industries

Jammu News: सिद्धड़ा में यात्री निवास बनने से भगवती नगर में व्यापार होगा प्रभावित

विज्ञापन
jammu, election, chamber off commerce and industries
एक साल पहले ही स्थानीय कारोबारियों के माथे पर दिखने लगीं चिंता की लकीरें
विज्ञापन

चैंबर चुनाव में उठेगा भगवती नगर के कारोबारियों का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिद्दड़ा में यात्री निवास का निर्माण जारी है, जोकि 2026 में तैयार हो जाएगा। इसके बाद अमरनाथ यात्रा से संबंधित प्रक्रियाएं वहीं से संचालित होंगी। भगवती नगर से यात्री निवास नहीं होने से क्षेत्र में व्यापार प्रभावित होगा। इस कारण अभी से कारोबारी परेशान हैं।
भगवती नगर के व्यापारियों का कहना है कि सरकार का फैसला सही है, लेकिन इससे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ेगा। यहां पहले से ही यात्रियों और पर्यटकों की कमी है। इस बार चैंबर चुनाव में यह मुद्दा भी रहेगा। इससे संबंधित टीमों के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रियों के लिए भगवती नगर यात्री निवास में ठहराने की व्यवस्था पर्यटन विभाग और प्रशासन करता है। यहां पर अमरनाथ यात्रियों के लिए खाने-पीने सहित रहने की सुविधा मिलती है। यात्रियों के बड़ी संख्या में पहुंचने से स्थानीय दुकानदारों को कारोबार की उम्मीद रहती है। इसका असर भगवती नगर सहित पूरे शहर के व्यापार बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, अगले वर्ष से सिद्दड़ा में यात्री निवास शुरू होने के कारण भगवती नगर की रौनक कम हो जाएगी। इससे कारोबार भी प्रभावित होगा। इसे लेकर कारोबारियों में मायूसी है।
-------------
स्थानीय व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने की करेंगे मांग
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव में यह मुद्दा तो रहेगा। स्थानीय व्यापारियों का व्यापार यात्री निवास के चले जाने से प्रभावित होगा। इसके लिए सरकार से मांग करेंगे कि कोई ऐसी व्यवस्था बनाए कि जो भी अमरनाथ यात्री आए वह यहीं से होकर जाए।
-----------------

व्यापारियों का उठाना पड़ेगा नुकसान
सरकार का सिद्दड़ा में यात्री निवास बनाने का फैसला सही है। कुछ सोचकर ही लिया गया होगा। लेकिन, एक साल से अमरनाथ यात्रियों इंतजार करने वाले छोटे व्यापारियों व दुकानदारों को नुकसान होगा। पहले से ही दुकानदार रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं। यात्रियों के आने से रौनक होती है, व्यापार बढ़ता था, लेकिन अब परेशानी होगी।
-डिंपल शर्मा, संचालक, प्रोविजन स्टोर, भगवती नगर
-------------


ऑनलाइन खरीदारी के बाद एक और झटका
पहले से ही छोटे दुकानदार ऑनलाइन खरीदारी होने से परेशान हैं। अब वर्ष में एक बार दो महीने के लिए होने वाले कारोबार व रौनक नहीं होने से एक और झटका लगेगा। यहां से यात्री निवास चले जाने के बाद रौनक चली जाएगी। व्यापारियों को नुकसान होगा। सरकार को छोटे व्यापारियों के बारे में सोचना चाहिए।
-महाजन, दुकानदार, भगवती नगर
-----------


यात्री निवास चले जाने से प्रभावित होगा व्यापार
भगवती नगर में छोटा बाजार है और छोटे ही दुकानदार हैं। सिद्दड़ा में अमरनाथ यात्री निवास चले जाने का असर स्थानीय दुकानदारों के व्यापार पर दिखाई देगा। अब इसको लेकर क्या कहा जाए। छोटे व्यापारियों को ही नुकसान उठना पड़ेगा। सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

-सुभाषचंद्र, दुकानदार, भगवती नगर

---
सिर्फ भगवती नगर के व्यापारी ही होंगे प्रभावित
अगले साल सिद्दड़ा में यात्री निवास स्थानांतरित होने से सिर्फ भगवती नगर में ही कारोबार प्रभावित होगा। शहर के अन्य बाजारों में इसका खासा असर नहीं पड़ेगा। छोटे दुकानदार और व्यापारी प्रभावित होंगे। उनको गुजारा चलाना मुश्किल हो जाएगा।इस संबंध में सरकार को कोई पहल करनी चाहिए।
-अनूप मित्तल, अध्यक्ष, कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed