फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, result

Jammu News: मई के पहले सप्ताह में घोषित हो सकता है 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
jammu, education, result
अंतिम बार कश्मीर और जम्मू संभाग का परिणाम एक साथ होगा जारी
विज्ञापन

12वीं कक्षा में 102870 और 10वीं में 145522 विद्यार्थी हैं पंजीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मई महीने के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिका की जांच अंतिम चरण में है। प्रैक्टिकल में देरी के चलते परिणाम अप्रैल तक घोषित होना संभव नहीं दिख रहा। जम्मू संभाग में हार्ड जोन के प्रैक्टिकल 20 अप्रैल तक होने हैं।
शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग को 30 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित करने के लिए कहा था, लेकिन यह संभव नहीं है। एक सामान शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव और शीतकालीन सत्र बहाल होने के बाद इस बार जम्मू और कश्मीर संभाग का 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम अंतिम बार एक साथ आएगा।
विज्ञापन

इस बार 102870 बच्चे 12वीं कक्षा में पंजीकृत थे। इसमें जम्मू संभाग के साॅफ्ट जोन में 43559 और हार्ड जोन में 6840 विद्यार्थी शामिल थे। वहीं कश्मीर संभाग के साॅफ्ट जोन में 50609 और हार्ड जोन में 1862 बच्चे थे। इसी तरह 10वीं कक्षा में कुल 145522 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 61527 साॅफ्ट जोन और 15311 हार्ड जोन के बच्चे थे, जबकि कश्मीर संभाग के साॅफ्ट जोन में 65184 और हार्ड जोन में 3500 बच्चे पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साॅफ्ट जोन में 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 17 मार्च तक हुई थी, जबकि हार्ड जोन में परीक्षा 20 फरवरी से 24 मार्च तक हुई थी। वहीं 10वीं कक्षा में साॅफ्ट जोन की परीक्षा 15 फरवरी से 19 मार्च तक हुई। वहीं हार्ड जोन में 21 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, हमारी कोशिश की है कि अप्रैल तक परिणाम जारी हो। प्रैक्टिकल के चलते परिणाम जारी होने में कुछ और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed