{"_id":"6817d1d2e38b6e11c20b8d1c","slug":"jammu-education-neet-exam-jammu-news-c-10-lko1027-605026-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच स्तरीय सुरक्षा जांच में हुई नीट, फिजिक्स के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच स्तरीय सुरक्षा जांच में हुई नीट, फिजिक्स के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को छकाया
विज्ञापन
शहर में 33 परीक्षा केंद्रों में 13854 बच्चों ने दी परीक्षा, सुबह 11 बजे ही पहुंच गए थे अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश में रविवार को नीट-यूजी 2025 का आयोजन हुआ। जम्मू में 13854 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक 33 केंद्रों पर बिना किसी परेशानी के संपन्न हुई। केंद्र तक जाने से पहले सभी अभ्यर्थियों की पांच स्तर पर जांच की गई।
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने कहा कि एग्जाम पैटर्न अन्य वर्षों ही तरह था। बहुविकल्पीय प्रकार के 180 प्रश्न पूछे गए थे। 180 मिनट का समय मिला। हर सही उत्तर देने पर चार अंक मिले। माइनस मार्किंग होने के कारण हर प्रश्न का उत्तर सोच समझ कर दिया। आरएस पुरा के अनमोल ने कहा कि पहली बार परीक्षा दी। उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन रहा है। फिजिक्स के प्रश्नों ने थोड़ा मुश्किल में डाला।
इसके अलावा अन्य विषयों के प्रश्न फिजिक्स के मुकाबले कम चुनौतीपूर्ण थे। शहर के नानक नगर निवासी आरूष ने कहा कि दूसरी बार परीक्षा दी। हर बार व्यवस्था बदली-बदली मिली है। सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया गया था। परीक्षा पैटर्न पहले जैसा ही था। पिछले साल कुछ अंक से चूक गया था, लेकिन इस बार उम्मीद है सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
गंग्याल की प्रियंका ने कहा कि दो साल से नीट की तैयार कर रही थी। यह परीक्षा काफी चुनौतीपूर्ण रहती है। परीक्षा केंद्र तक सुरक्षा व्यवस्था इस बार काफी ज्यादा थी। परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश दिया गया, जिसके बाद किसी को जाने की अनुमति नहीं मिली।
-- --
विभिन्न लेवल पर हुई चेकिंग
परीक्षा केंद्र तक जाने से पहले सभी अभ्यर्थियों की पांच स्तर पर चेकिंग की गई। बिना जांच के किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। मेन इंट्री पर पहले चरण की चेकिंग की गई, जहां अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, दो पास पोर्ट साइज फोटो, आईडी कार्ड को लेने की अनुमति दी गई। इसके बाद मेटल डिटेक्ट से जांच की गई। बाद में बायोमीट्रिक जांच हुई। इसमें रेटिन स्कैनिंग और फिंगर प्रिंट मैच किया गया। रजिस्ट्रेशन डेस्क पर जांच हुई, जहां अभ्यर्थियों के साइन और डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड को वेरिफाइ कर इंट्री दी गई।