फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, iim, startup

स्टार्टअप का हब बना जम्मू-कश्मीर, युवा इसे और ऊपर ले जाएंगे : एलजी

विज्ञापन
jammu, education, iim, startup
आईआईएम जम्मू में ''ब्रिक्स यूथ काउंसिल एंटरप्रेन्योरशिप रन-अप इवेंट'' का आयोजन
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने युवाओं को पढ़ाई के साथ कौशल संपन्न होने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार व प्रशासन की परिवर्तनकारी नीतियों से जम्मू-कश्मीर नवाचार और स्टार्टअप का हब बन गया है। स्टार्टअप कल्चर के मजबूत होने से प्रदेश के युवा सशक्त हुए हैं। मैं चाहता हूं कि युवा सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए समर्पित हो जाएं। साथ ही विकास की ओर प्रगतिशील जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
वह शुक्रवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में शुक्रवार को ''ब्रिक्स यूथ काउंसिल एंटरप्रेन्योरशिप रन-अप इवेंट'' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अटल डुल्लू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में उद्यमशीलता के अवसरों का पता लगाकर एक मंच के माध्यम से युवाओं में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार का ध्यान इनक्यूबेशन केंद्रों को बढ़ावा देने और नए स्टार्टअप स्थापित करने के लिए बेहतर संसाधन और सहायता प्रदान करने की नीतियों पर केंद्रित है। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए शिक्षा और उद्योगों के बीच की खाई को पाटने पर भी जोर दिया। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के दौरान बाजार और उद्योगों में काम आने वाले कौशलों में प्रशिक्षित होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने भी युवाओं को उद्यमियों के रूप में विकसित करने में आईआईएम जम्मू के दृष्टिकोण को साझा किया। साथ ही मिशन युवा के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त ब्रज राज शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान पूर्व डीजीपी एसपी वैद भी समारोह में मौजूद रहे।

शैक्षणिक संस्थाओं व युवाओं की भूमिका अहम

उप राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जम्मू कश्मीर में हो रही औद्योगिक क्रांति पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय क्षेत्र औद्योगिक विकास योजना का परिणाम अब प्रदेश में दिखाई दे रहा है।



उद्यमियों ने साझा कीं सफलता की कहानियां
कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के बाद बाद मास्टरक्लास आयोजित की गई, जिसमें कई सफल उद्यमियों ने सफलता की कहानियां साझा कीं। उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मुकबिल बुरहान और फास्ट बीटल के संस्थापक एसके समीउल्लाह ने सफलता के दौरान आने वाले चुनौतियों के बारे में बताया। इस दौरान एक आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें एसोचैम, फिक्की-एफएलओ, वेंचर कैपिटल, हेल्थकेयर और प्रशासन के विशेषज्ञों की एक जूरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। साथ ही प्रदेश के 50 से अधिक स्टार्टअप ने पर्यटन, खाद्य तकनीक, कृषि-तकनीक, सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी, हर्बल सौंदर्य प्रसाधन, हर्बल खाद्य पूरक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित विविध क्षेत्रों में नवाचारों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed