फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, examination fees

Jammu News: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं से 12वीं कक्षा तक परीक्षा शुल्क बढ़ाया

विज्ञापन
jammu, education, examination fees
दसवीं के लिए परीक्षा शुल्क 1180 से बढ़ाकर 1240 रुपये किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) ने अपनी विभिन्न सेवाओं का शुल्क बढ़ाया है। इस असर न सिर्फ निजी बल्कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले बच्चों पर पड़ेगा। इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए निजी व सरकारी स्कूलों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र के मुकाबले अब 2025-26 सत्र में ज्यादा पैसा देना होगा।

दसवीं कक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 1180 से बढ़ाकर 1240 रुपये हुई है, जबकि 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए शुल्क 1390 से बढ़ाकर अब 1435 रुपये तक किया है, जबकि 12वीं कक्षा में 1365 रुपये शुल्क को बढ़ाकर 1435 रुपये किया गया है। जेकेबोस ने संशोधित शुल्क संरचना जारी की है। नई संरचना के अनुसार निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा आठवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं में संयुक्त नामांकन 150 विद्यार्थियों का शुल्क 26250 रुपये से बढ़ाकर 27565 रुपये किया है। वहीं 250 विद्यार्थियों के नामांकन तक 30190 रुपये से बढ़ाकर 31700 रुपये किया है। 650 विद्यार्थियों के नामांकन वाले स्कूलों को शुल्क 52800 रुपये से बढ़ाकर 55440 रुपये किया है। वहीं निजी हाई स्कूल में कक्षा 9वीं और 10वीं में 100 छात्रों तक के नामांकन शुल्क 15750 रुपये से बढ़ाकर अब 16540 रुपये देने होंगे जबकि 200 नामांकन वाले स्कूलों को 1810 रुपये की बजाय अब 19015 रुपये कर दिया है। इसके अलावा अन्य शुल्क जिसमें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व अन्य तरह के शुल्क में वृद्धि की है। जेकेबोस की वेबसइट पर संशोधित शुल्क संरचना की सूची उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed