{"_id":"67f9835902fd56dcf608973e","slug":"jammu-education-college-jammu-news-c-10-lko1027-586914-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सलमा खातून के विचारों में दिखे डॉ. आंबेडकर के मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सलमा खातून के विचारों में दिखे डॉ. आंबेडकर के मूल्य
विज्ञापन
राजकीय शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेतीं कालेज की प्रोफेसर। स्त्रोत कालेज
आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुई संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन जम्मू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शुक्रवार को एक संगोष्ठी हुई। इसमें संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती पर उनके जीवन और कार्यों की चर्चा की गई। संगोष्ठी में बेहतर विचार रखने के लिए छात्रा सलमा खातून ने पहला, शिवाली शर्मा ने दूसरा व मानसी राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य डाॅ. ज्योति परिहार ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर ने स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व की भावना को फैलाने का कार्य किया। उनके संवैधानिक मूल्यों के कारण एक बेहतर समाज की स्थापना का संकल्प पूरा हो सका है। छात्राओं ने इस अवसर पर अपने विस्तार से विचार रखे।
इस मौके पर प्रोफेसर सरिता डोगरा, डॉ. राजिंदर कौर, प्रोफेसर अनुराधा चौधरी,डॉ. शुभ्रा जामवाल, प्रोफेसर किरण थापा, प्रोफेसर दीपाली, प्रोफेसर रूपा कुमारी, डॉ. शालिनी शर्मा और डॉ. सूरज प्रकाश आदि मौजूद थे।