{"_id":"67f441645f0435a5a9017c02","slug":"jammu-education-climatology-jammu-news-c-10-lko1027-584381-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्विट्जरलैंड की संस्था के सहयोग से होगी मौसम और जलवायु की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्विट्जरलैंड की संस्था के सहयोग से होगी मौसम और जलवायु की पढ़ाई
विज्ञापन
वायुमंडलीय और जलवायु अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संभाग के उधमपुर में जल्द ही मौसम और जलवायु पर पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए चेनानी में हिमालय उच्च ऊंचाई वायुमंडलीय और जलवायु अनुसंधान केंद्र की स्थापना होने जा रही है। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। केंद्र की स्थापना इंडो स्विस संयुक्त अनुसंधान परियोजना के तहत की जा रही है।
मौसम और जलवायु में हो रहे परिवर्तनों से हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र बहुत संवेदनशील है। इसीलिए प्रदूषण से दूर चेनानी के मंडलोट गांव में स्थापित किया जा रहे इस केंद्र में उच्च-स्तरीय उपकरणों का उपयोग करके वायुमंडलीय बदलावों को मापा जाएगा। इसके साथ ही केंद्र में भारतीय मौसम विभाग के सहयोग से वैश्विक वायुमंडलीय निगरानी का हिस्सा बनने के लिए डॉपलर जैसे यन्त्र भी स्थापित किए जाएंगे। केंद्र की स्थापना स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन, स्विट्जरलैंड और भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तत्वावधान में की जा रही है।