फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, center university, admission

Jammu News: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के पीजी पाठ्यक्रमों में 26 तक कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
jammu, education, center university, admission
ऑनलाइन ही करवाना होगा पंजीकरण, विज्ञान व कला के साथ ही मैनेजमेंट कोर्स का कर सकेंगे चयन
विज्ञापन

सीयूईटी-पीजी 2025 में शिरकत कर चुके छात्र-छात्राएं होंगे पंजीकरण के पात्र
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के स्नातकोतर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण आगामी 26 मई तक कराए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की आखिरी तिथि निर्धारित कर दी है। इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। सीयूईटी-पीजी 2025 में शिरकत कर चुके छात्र-छात्राएं ही पंजीकरण के पात्र होंगे।
जिन पाठ्यक्रमों के लिए फिलहाल पंजीकरण कराया जा सकता है उनमें विज्ञान और कला के साथ ही मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री भी शामिल है। विद्यार्थी योग्यता के अनुसार एमएससी मैथ्स, फिजिक्स, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वे जिन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं उनमें एमएड, एमए सोशल वर्क, एमए इंगलिश, एमए हिंदी, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, एमए पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए कंपेरेटिव रिलीजन एंड सिविलाइजेशन, एमए मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अधिक जानकारी के लिए विवि की साइट पर करें सर्च
मैनेजमेंट में उनके पास एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट और एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट करने का मौका रहेगा। इसके अलावा विद्यार्थी एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड आईटी और एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए भी पंजीकरण करा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू की वेबसाइट www.cujammu.ac.in देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed