फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, education, advice

Jammu News: शिक्षकों के सुझाव से सुधरेगा सरकारी स्कूलों का स्तर

विज्ञापन
jammu, education, advice
दस मई तक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 13 बिंदुओं पर शिक्षकों से मांगे सुझाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तरों में सुधार लेने के लिए अब स्कूल शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों से सुझाव लेगा। साक्षरता, शिक्षण विधियों, छात्र जुड़ाव, बुनियादी ढांचे सहित 13 विभिन्न बिंदुओं पर 10 मई तक सुझाव मांगे हैं।
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के शिक्षकों को गुगल फार्म पर अपने-अपने सुझाव भेजने को कहा है। राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत छात्रों में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकत, सीखने के परिणाम, आलोचनात्मक सोच समस्या- समाधान, डिजिटल साक्षरता और उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में इन एनईपी के बेहतर कार्यान्वयन, सीखने के माहौल को प्रभावी बनाने, समावेशी और छात्र अनुकूल बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस लिए शिक्षकों से नवीन सुझाव मांगे हैं, ताकि बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाए। निदेशालय जारी एक परिपत्र में सभी क्लस्टर प्रमुखों को अपने-अपने क्लस्टरों में शिक्षकों के साथ चर्चा करने के बाद उनके सुझाव देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों से मिलने वाले सुझावों को संकलित करने के बाद उसमें सर्वश्रेष्ठ सुझावों को स्कूलाें में शिक्षा स्तर के स्तर में सुधार के लिए उपयोग किया जाएगा।

------
इन बिंदुओं पर शिक्षकों को देने होंगे सुझाव
पढ़ने, लिखने और संख्यात्मक कौशल, शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग में सुधार, शिक्षण अधिगम विधियां और कक्षा अभ्यास, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना, सरकारी स्कूलों में समग्र मानक में सुधार, खेल संस्कृति और पुस्तकालय के उपयोग में सुधार, छात्र उपस्थिति और प्रतिधरण रणनीतियां, शिक्षा में प्रौद्योगिकी और डिजिटल उपकरणों का उपयोग, स्कूल का वातारण और बुनियादी ढांचे का उपयोग, नवीन या काम लागत वाली पहल व अन्य कोई सुझाव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed