फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, dustbin, nagar nigam

Jammu News: पार्कों और वार्डों में रखे जाएंगे कूड़ेदान, सौ स्थान होंगे चिह्नित

विज्ञापन
jammu, dustbin, nagar nigam
कूडेदान का फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में पार्कों और वार्डों में कूड़ेदान रखे जाएंगे। सूखा और गीला कचरा डालने के लिए पहले चरण में एक हजार कूडे़दान रखे जाएंगे। इस संबंध में अभी तक 100 स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि सूखा और गीला कचरा डालने के लिए अलग-अलग कूड़ेदान होंगे। इससे नगर निगम को कचरा का वर्गीकरण करने के लिए में सुविधा मिलेगी।

इससे पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों में कूड़ेदान बांटे गए हैं। कुल 20 हजार घर लाभान्वित हुए हैं। अब सार्वजनिक जगहों को चिह्नित किया गया है। अकसर, लोग सूखा और गीला कचरा एक ही कूड़ेदान में डाल रहे हैं। नगर निगम के अनुसार शहर में भीड़ वाले पार्कों जैसे तवी पार्क, हरि सिंह पार्क, बख्शी नगर-राजपुरा ग्रीन वे, कैनाल हैड भगवती नगर ग्रीन वे सहित अन्य जगहों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

बाजारों में भी कूड़ेदानों की सुविधा मिलेगी। दुकानों से आने वाला कचरे को खुली जगहों में जलाया जाता है। इससे गंदगी का आलम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed