{"_id":"681f29d4e269797c0b0c21d0","slug":"jammu-drone-attack-eight-bsf-personnel-injured-in-pak-shelling-in-rs-pura-of-jammu-region-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Drone Attack: आरएस पुरा में पाकिस्तान की नापाक हरकत, गोलाबारी में घायल हुए बीएसएफ के आठ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Drone Attack: आरएस पुरा में पाकिस्तान की नापाक हरकत, गोलाबारी में घायल हुए बीएसएफ के आठ जवान
Sat, 10 May 2025 03:56 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 10 May 2025 03:56 PM IST
सार
पाकिस्तान ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में गोलाबारी की, जिसमें बीएसएफ के आठ जवान घायल हो गए। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
पाकिस्तान ने जम्मू क्षेत्र के आरएस पुरा क्षेत्र में भारी गोलाबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान घायल हो गए। भारतीय चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों को पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया। शुक्रवार देर रात गोलाबारी हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान की बौखलाहट
सीमापार से पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी है। इस बार वह अलग तरीके से अपनी हिमाकत को अंजाम दे रहा है। पहले उसके हमले सीमावर्ती इलाकों के आसपास तक सीमित रहते थे, लेकिन इस बार वह शहर में रिहायशी इलाकों को ज्यादा फोकस कर रहा। ब्रिगेडियर हरचरण सिंह (सेवानिवृत्त) बताते हैं कि युद्ध के तरीके में यह बदलाव पाकिस्तान की बौखलाहट दिखा रही है।
हमारे सुरक्षाबल हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। सीमावर्ती आबादी के साथ शहर की रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा नुकसान हो। ऐसा कर पाकिस्तान अपने नागरिकों को बताएगा कि वह कितना सक्षम है। युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित और कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुशाहल ठाकुर ने कहा कि भारत ने एयर स्ट्राइक आतंकी ठिकानों पर की थी।
पाकिस्तान की कार्रवाई सिर्फ बौखलाहट है। जम्मू शहर को पहले कभी टारगेट नहीं किया गया था। इस तरह शहर के रिहायशी और सेना प्रतिष्ठानों को टारगेट करना पाकिस्तान सरकार व सेना अपने लोगों को दिखाना चाहती हे कि भारत के खिलाफ हमला करने में सक्षम है।