{"_id":"5cf0f9fabdec22076e31b8dd","slug":"jammu-dr-jitendra-singh-retain-the-charge-of-independent-minister-of-state-in-prime-minister-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: उधमपुर से सांसद डॉ. जितेंद्र फिर संभालेंगे पीएमओ में स्वतंत्र राज्यमंत्री का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उधमपुर से सांसद डॉ. जितेंद्र फिर संभालेंगे पीएमओ में स्वतंत्र राज्यमंत्री का प्रभार
Fri, 31 May 2019 03:25 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 31 May 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल, एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह को जहां गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई। वहीं शुक्रवार को उन्हें फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर पूर्वी मामलों, जन मामलों, पेंशनभोगी, अटामिक एनर्जी और अंतरिक विभाग का स्वतंत्र प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन
मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में भी डॉ. जितेंद्र सिंह को यही विभाग दिए गए थे। इस दौरान उन्होंने पांच साल में जो कार्य किए उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें वही जिम्मेदारियां दोबारा से दी हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि जम्मू कश्मीर से भाजपा को तीन लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज हुई। जम्मू पुंछ सीट से जुगल किशोर शर्मा और उधमपुर कठुआ डोड सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह व लद्दाख लोकसभा सीट से जमयांग सेरिंग नामगयाल को जीत दर्ज हुई।
विज्ञापन
2014 लोकसभा के चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद को 60,976 वोटों के अंतर से हराया था। वह केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पीएमओ के अलावा उत्तरी पूर्वी राज्य के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री भी रहे।
2019 लोकसभा चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीत के अंतर को बढ़ाकर 3.57 लाख कर दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह को 724311 लाख वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 367059 लाख वोट ही हासिल हो पाए।
डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय राजनीति में प्रदेश भाजपा के मुख्य चेहरे के रूप में भी उभर कर सामने आ चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रचार का जिम्मा संभाला और भाजपा को वहां शानदार जीत दर्ज हुई है।