फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: dogri play Gat satires on the decline of human values, staged in Rani Park

जम्मू: मानवीय मूल्यों के पतन पर व्यंग्य करता है नाटक गत्त, रानी पार्क में हुआ मंचन

Mon, 03 Apr 2023 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 04:48 PM IST
सार

नाटक एक आम व्यक्ति की कहानी है जो एक गड्ढे में गिर जाता है। उसकी मदद के लिए लोग दावे तो करते हैं, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं करता है।

विज्ञापन
Jammu: dogri play Gat satires on the decline of human values, staged in Rani Park
नाटक के मंचन का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संडे थियेटर सीरीज के तहत नटरंग स्टूडियो की ओर से डोगरी नाटक गट्ट का मंचन रानी पार्क में किया गया। कृष्ण चंदर की प्रसिद्ध उर्दू क्लासिक लघु कहानी ''खड्डा'' पर आधारित यह नाटक मानवीय मूल्यों के पतन पर एक करारा व्यंग्य है। 

विज्ञापन


नाटक में दिखाया गया कि सभी अपनी जिम्मेदारियों से बचते हैं और अपने काम दूसरों को सौंप देते हैं। नाटक में दिखाया कि कैसे गरीबों के उत्थान के नारे धूल भरी हवा के साथ फीके पड़ जाते हैं।
विज्ञापन


नाटक एक आम व्यक्ति की कहानी है जो एक गड्ढे में गिर जाता है। उसकी मदद के लिए लोग दावे तो करते हैं, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं करता है। हर कोई बहाने बनाता है। कहानी तब नया मोड़ लेती है जब लोग मंत्री से सड़क की खस्ताहाल स्थिति की शिकायत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी समस्या ठीक करने के बजाय गड्ढे वाले स्थान पर मंत्री की जनसभा के लिए मंच तैयार करते हैं। मंत्री विरोधियों की कोसता है, लेकिन गड्ढे में गिरे व्यक्ति को कोई नहीं निकालता। 


अंत में दर्शकों में से एक आदमी उस आम आदमी की मदद करने की अपील करता है। नाटक में नीरज कांत, गोपी शर्मा, मोहम्मद यासीन, बृजेश सिंह अवतार, सुमित बंदराल व अन्य ने अभिनय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed