फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, dist. police action

Jammu News: नए तेवर और कलेवर में जम्मू पुलिस, एक ही दिन में महिला सुरक्षा और आमजन से जुड़ी पांच सेवाएं शुरू

विज्ञापन
jammu, dist. police action
वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच; स्कूल-कॉलेजों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा, शिकायतों के लिए वेबसाइट बनी
विज्ञापन


डीजीपी के आदेश पर पुलिस का एक ही दिन में बदला चेहरा

अजय मीनिया
जम्मू। बढ़ते अपराध और शहर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। डीजीपी नलिन प्रभात के आदेश पर पुलिसिंग का नया चेहरा देखने को मिल रहा है। एक ही दिन में पुलिस ने पांच तरह की कार्य योजनाएं शुरू की हैं।
इनमें शहर के वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने, सार्वजनिक जगहों पर वाहनों में शराब पीने वालों पर कार्रवाई, खेल के मैदानों से नशे के अड्डे हटाने, स्कूल-कॉलेजों के बाहर छात्राओं को तंग करने वाले मनचलों को सबक सिखाने और आमजन की शिकायतों का निवारण करने की पहल शामिल है।
विज्ञापन


गांधी नगर पुलिस थाने में थाना दिवस पर जब पहली बार डीजीपी लोगों से रूबरू हुए, तो उनके सामने शिकायतों की झड़ी लग गई। इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यकीन रखिए, सबका समाधान होगा और आज से ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आप ऐसा समझना कि आपके सामने कह रहा हूं, मैं करने पर विश्वास रखता हूं। ठीक ऐसा हुआ भी है। पुलिस ने पांच अभियान शुरू करके शहरवासियों के पुलिस पर भरोसे को बनाए रखने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी थानों में शी टीमों का गठन

सभी पुलिस थानों में एक शी टीम (सिर्फ महिलाओं की टीम जो स्कूलों के बाहर गश्त करेंगी) बना दी गई है। कुछ थानों में महिला सब इंस्पेक्टर और कुछ में एएसआई के नेतृत्व में तीन से चार महिला कर्मी सादे कपड़ों में स्कूल-कॉलेजों के बाहर संस्थान खुलने और बंद होने के समय गश्त करेंगी। ये टीमें छात्राओं को तंग करने वाले मनचलों और बदमाशों पर नजर रखेंगी। छेड़छाड़ करते हुए पकड़े जाने पर इन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। आगे अदालत तय करेगी कि इनके ऊपर किस तरह की कार्रवाई करनी है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए ये टीमें बनाई गई हैं।

बीट अफसर बने वन स्टॉप सेंटर
पुलिस ने अपने बीट अफसरों को शहर के वरिष्ठ नागरिकों और रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के घर भेजना शुरू कर दिया है। ये बीट अफसर पुलिस कांस्टेबल से लेकर एएसआई तक हैं। बीट अफसर इन तक पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे। साथ ही अपना मोबाइल नंबर साझा कर रहे हैं। ये अफसर एक वन स्टॉप सेंटर की तरह उपलब्ध रहेंगे। इनके पास रिटायर्ड पुलिस कर्मी और वरिष्ठ नागरिक अपनी किसी भी समस्या को किसी भी समय रख सकते हैं।

खेल मैदानों और पार्कों में दोनों समय गश्त
जिला पुलिस ने तमाम खेल के मैदानों और सार्वजनिक पार्कों में दिन और रात दोनों समय गश्त शुरू कर दी है। खेल के मैदान में खेलने वालों से पूछताछ की जाएगी। सार्वजनिक पार्क में मौजूद युवकों से भी पूछताछ की जाएगी। यदि इनकी हरकतें संदिग्ध लगेंगी, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खेल के मैदानों में नशा बिकने की सूचनाओं पर भी पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतों के लिए पुलिस सुनवाई
शहर के नागरिकों को शिकायतों, अपराधों और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट करने के लिए एक सहज और कुशल संपर्क के लिए वेबसाइट लॉन्च की गई है। सातों दिन 24 घंटे शिकायत कर सकते हैं। इस पर उपलब्ध पुलिस सुनवाई नागरिकों को उनकी शिकायतों और शिकायतों की स्थिति को ट्रैक करने की अनुमति देगी।

वाहनों में शराब पीने वालों पर कार्रवाई
पुलिस की तरफ से खास गश्त शुरू की गई है। जम्मू शहर में ही दो दिन में वाहनों में शराब पीने पर 40 लोग हिरासत में लिए गए हैं। ये टीमें शाम सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक लगातार प्रमुख बाजारों, पार्कों और पास के इलाकों के बाहर गश्त करेंगी। यदि कोई शराब पीता नजर आएगा, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। नए कानूनों के तहत इन लोगों से सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई कराई जा सकती है।

------------------
हर वर्ग की सुरक्षा और रक्षा करना पुलिस का जिम्मा है। ये तमाम सेवाएं शहर में बढ़ रहे नशे, अपराध पर अंकुश लगाएंगी। वरिष्ठ नागरिकों की मदद करेंगी। अभिभावकों को स्कूल कालेज में छात्राओं को भेजने पर चिंता नहीं होगी। शहर का माहौल खराब करने वालों पर भी कार्रवाई होने से आम लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।
-शिव कुमार, डीआईजी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed