{"_id":"c825e53de6c083f1df2f1acea67c73bf","slug":"jammu-dig-ssp-and-sp-s-post-vacant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना DIG और SP के चल रहा है जम्मू का प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना DIG और SP के चल रहा है जम्मू का प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
जम्मू जिले में पुलिस के तीन महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हुए हैं। इन पदों पर इंचार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जम्मू के एसएसपी, एसपी और डीआईजी का पद खाली पड़ा हुआ है।
इन पदों पर अन्य विभागों में पदभार संभाले हुए अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी का पद एक जून से खाली पड़ा है। यहां पर तैनात शकील बेग 31 मई को रिटायर हो गए थे। इसके बाद अभी तक कोई नया डीआईजी नहीं बनाया गया।
यातायात पुलिस के डीआईजी के अशकूर वानी को इस रेंज के डीआईजी का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। इसी तरह एसपी साउथ का पद पिछले डेढ़ महीने से खाली है। यहां तैनात राहुल मलिक को कश्मीर भेज दिया गया। इसके बाद किसी को नियुक्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
एसपी आपरेशन उदय भास्कर बिल्ला को अतिरिक्त पदभार दिया गया है। हाल ही में एसएसपी जम्मू का पदभार भी खाली हो गया। भिंडरावाला पोस्टर विवाद में एसएसपी जम्मू उत्तम चंद को हटा दिया।
एसपी रूरल राजीप पांडे को इसका अतिरिक्त पदभार दिया गया। तीन महत्वपूर्ण पुलिस के पद खाली पड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो कई पुलिस अधिकारी इन पदों को पाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं।