फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, development, narwal bus stand

Jammu News: दिसंबर तक पूरा होगा नरवाल बस स्टैंड का काम

विज्ञापन
jammu, development, narwal bus stand
जेडीए की ओर से खर्च हो रहे 30 करोड़, बिछाई जाएगी तारकोल और होंगे अन्य कार्य
विज्ञापन

बस टर्मिनल की सुविधा मिली है बस स्टैंड में, 80 बसें होती हैं पार्क, 150 बसें खड़ी करने की मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल बस स्टैंड के अधूरे ढांचे को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) 30 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मौजूदा समय में बस स्टैंड तैयार है, लेकिन अभी तक कार्यालय भवन, टिकट काउंटर और तारकोल बिछाने सहित अन्य काम होने हैं।
जेडीए के अनुसार तारकोल बिछाने के लिए टैंकर दोबारा करवाए जा रहे हैं। एक साल से काम रुका हुआ है। जुलाई तक तारकोल बिछा दी जाएगी।
मौजूदा समय में बस टर्मिनल में बसों को पार्क करने की सुविधा है। यहां पर एक साथ 80 बसों को पार्क किया जा रहा है, लेकिन काम पूरा होने के बाद 150 बसें खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। जेडीए के अनुसार रात में बसों को यहां पर पार्क किया जाता है।
विज्ञापन

काम पूरा होने के बाद बस स्टैंड का लाभ यात्रियों को भी मिलेगा। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि बस स्टैंड के किनारों पर कचरा बिखरा रहता है। नालियां क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इसलिए महत्वपूर्ण है बस स्टैंड की
मौजूदा समय में जम्मू पुराने बस स्टैंड के साथ बस टर्मिनल बनाया गया है। बाहरी राज्यों और श्रीनगर जाने वाली बसों के लिए जगह कम मिलती है। इंट्री के लिए टर्मिनल में इंतजार भी करना पड़ता है। नरवाल बस स्टैंड बनने से बसें लगाने के लिए खुली जगह मिलेगी। यहां से सवारियां आराम से बसों में सफर कर सकेंगी।

------------
कोट
जेडीए बस स्टैंड के निर्माण कार्य को पूरा करवाएगा। इस पर तीस करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तारकोल बिछाने पर काम के लिए टेंडर करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य काम भी इस साल के अंत तक पूरे किए जाएंगे।
-दर्शन सिंह, एक्सईएन, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed