फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu development authority approves project of seventy two buildings

72 भवनों के निर्माण को जेडीए ने दी अनुमति, कमजोर वर्ग के लिए गृह निर्माण को टेंडर जारी

Fri, 20 Jul 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
jammu development authority approves project of seventy two buildings
शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) का विशेष अभियान जारी रहेगा। बिना अनुमति के गृह निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बात जेडीए के वाइस चेयरमैन आरके शवन ने बीओसीए की बैठक के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने 72 भवनों के निर्माण को हरी झंडी दी। दो मामलों में विवाद होने पर आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक 198 मामलों पर अनुमति दी जा चुकी है। कामर्शियल मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए डिवकाम के पास भेजा गया है। मास्टर प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दीवारों पर पेंटिंग और होर्ल्डिंग लगाने से पहले अनुमति ली जाए। सड़क पर अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए अनुमति लेने के लिए कार्रवाई को जल्दी निपटाया जाए। इससे लोगों को बढ़िया सुविधा मिलेगी। खिलाफवर्जी अधिकारी अवैध निर्माण के लिए साप्ताहिक रिपोर्ट निदेशक लैंड मैनेजमेंट को दें। उन्होंने हाउसिंग कालोनी निर्माण के लिए भी डीपीआर पर हुए कार्य की प्रगति जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बनने वाले 1008 फ्लैट के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नगर योजनागार, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed