फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu_dehat news

Jammu News: हेपेटाइटिस के कुल 17 मामले दर्ज, बुधवार को 5 नए मामले आए

Thu, 27 Jul 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 27 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
jammu_dehat news
अरनिया हेपेटाइटिस के मामलों में बढ़ोतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया कस्बे में हेपेटाइटिस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार देर शाम तक कुल 17 मामले हेपेटाइटिस के दर्ज किए गए हैं, जिसमें बुधवार को 5 नए मामले सामने आए हैं । बुधवार को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर के कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें 100 के करीब लोगों ने अपने बच्चों का चेकअप करवाया, जिसमें से 5 बच्चों को वायरल हेपेटाइटिस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर 4 बच्चों के मामले स्वस्थ हो चुके हैं। इससे एक राहत की सांस ली जा सकती है। बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर को लगातार 5 दिन के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में बैठना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि हेपेटाइटिस से बच्चों को निजात दिलाई जा सके।


वहीं दूसरी ओर अरनिया में जल शक्ति विभाग के ट्यूबवेल नंबर 1 और 2 के पानी को जीएमसी जम्मू और गांधीनगर अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा अयोग्य करार दिया गया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में दर्शाया है कि पानी में संक्रमण की वजह से हेपेटाइटिस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और यह पानी बिल्कुल पीने लायक नहीं है। वहीं दूसरी ओर जल शक्ति विभाग द्वारा बुधवार को भी लीकेज वाली पाइप का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद भी लोगों को उन्हीं पाइप के जरिए पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में मामला और गंभीर हो सकता है। वहीं दूसरी और महामारी को मद्देनजर आशा वर्कर द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है जिन घरों में बच्चों को पेट दर्द दस्त उल्टी या बुखार की शिकायत हो रही है तो तुरंत उनका स्वास्थ्य चेक करवाया जा रहा है और उसके बाद उनके घर वालों को परहेज करने की सलाह दी जा रही है। आशा वर्करों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि पानी उबालकर पीना अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा अपने आसपास साफ सफाई रखें। किसी भी बीमार बच्चे की जद में दूसरे बच्चे को ना आने दे। इस मुद्दे पर बीएमओ शमीम अहमद चौधरी ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की तरफ से क्षेत्र में ट्यूबवेल के पीने का पानी अयोग्य करार दिया है। इसलिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह पानी को उबालकर पीना अनिवार्य करें। उन्होंने बताया कि बुधवार को बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर प्राइमरी चिकित्सा केंद्र में बैठे थे। निरंतर बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप किया जा रहा है। इस मुद्दे पर जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश रतन ने बताया कि वीरवार से लीकेज वाली पाइप का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी सामान और वेल्डर को आगाह कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर रोजाना पानी की टंकी में ब्लीचिंग पाउडर दिया जाएगा, जिससे पानी की गुणवत्ता ठीक हो सके और संक्रमण का खतरा ना बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed