{"_id":"64c1838fd7b81481b20d86a8","slug":"jammu-dehat-news-jammu-news-c-272-1-raj1001-167-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुख्यात पशु तस्कर पर लगाया पीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुख्यात पशु तस्कर पर लगाया पीएसए
Thu, 27 Jul 2023 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पिछले कई वर्षों से अपराध में बार-बार शामिल होने वाले एक कुख्यात पशु तस्कर पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शकील निवासी मुरादपुर राजोेरी के रूप में हुई है। पीएसए के तहत हिरासत का आदेश जिला मजिस्ट्रेट राजोेरी बिकास कुंडल द्वारा जारी किया गया है और इसे डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर मुदस्सिर हुसैन की देखरेख में एसआई अब्दुल कयूम के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन राजोेरी की एक टीम द्वारा निष्पादित किया गया है।
राजोेरी पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शकील पशु तस्करी के कई मामलों में शामिल पाया गया था और वह इलाके का कुख्यात पशु तस्कर था। गैरकानूनी गतिविधियों में उसकी बार-बार संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस कार्यालय राजोेरी द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर डीएम राजोेरी द्वारा एक आदेश जारी किए जाने के बाद उक्त व्यक्ति पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे हिरासत में लिया गया। एसएसपी राजोेरी अमृतपाल सिंह ने कहा कि कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जिले में पुलिस की मुख्य प्राथमिकता है, कई अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है, उन्हें देश के कानून के तहत हिरासत में लिया गया है, जबकि कुछ को निवारक हिरासत में भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी को भी समाज में व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जिले में जारी रहेगी।