फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat news

Jammu News: मेंढर उपजिला में छह दिन पहले मृत महिला का शव कब्र से निकाला

विज्ञापन
jammu dehat news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में बुधवार को एक छह दिन पहले मरी 25 वर्षीय महिला का शव कब्र खोद कर निकाला गया ताकि उसका पोस्टमार्टम करवाया जा सके। मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव को छह दिन के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सकों की देखरेख में निकाल कर उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। जहां तीन चिकित्सकों के दल की देख रेख में शव का पोस्टमार्टम अंजाम दिया गया।

20 जुलाई को उपजिला मेंढर की मनकोट तहसील की छजला पंचायत के गांव टांई निवासी 25 वर्षीय राहिला कौसर पुत्री इफतार अहमद की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। जिस पर ससुराल पक्ष की ओर से उसे उप जिला अस्पताल मेंढर लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी और प्राथमिक तौर पर उसके किसी जहरीली वस्तु के निगलने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। उसके उपरांत मृतका राहिला कौसर के पिता इफतार अहमद द्वारा उनकी बेटी का कत्ल किए जाने की आशंका जताते हुए जिला मजिस्ट्रेट को शव को कब्र से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम करवाने की गुहार लगाई थी। जिस पर मजिस्ट्रेट ने एसडीएम मेंढर जाहंगीर खान, तहसीलदार हवेली अंजुम बशीर खटक, तहसीलदार मनकोट मारूफ कादरी, एसडीपीओ मेंढर शिजान बटट एसएचओ मेंढर सजजाद बानिया और सरपंच की देख रेख में शव को कब्र से निकालने के आदेश जारी किए थे। साथ ही सीएमओ पुंछ को चिकित्सकों के एक दल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश दिए थे। जिस पर सीएमओ पुंछ डॉक्टर अनीस एहमद नबी ने सर्जन स्पैशलिस्ट डॉ. मानव दत्ता जिला अस्पताल पुंछ, डॉ. सबा मुशरफ जच्चा बच्चा रोग विशेषज्ञ उपजिला अस्पताल सुरनकोट और डॉ. फरहाना कोसर जिला अस्पताल पुंछ की अगुवाई में पोस्टमार्टम के दल को नियुक्त किया था। बुधवार दोपहर को मृतका राहिला कौसर का निकाल कर पोस्टमार्टम करवा कर देश शाम शव को दोबारा दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed