{"_id":"645808c7f725299900073d47","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-1-110541-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खराब हैंडपंप के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खराब हैंडपंप के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 08 May 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 May 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पठान मोडा क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। क्षेत्र वासियों ने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकरियों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई माह से हैंडपंप खराब हैं और सैकड़ों लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
नल के खराब होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब गर्मी बढ़ने लगी है और यदि जल्द ही हैंडपंप ठीक नहीं किया गया तो लोगों की परेशानियों में इजाफा होगा। वहीं क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र में एक ही हैंडपंप है। जिस पर सैकड़ों परिवार पानी भरते हैं। हैंडपंप के खराब होने के चलते लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। रविवार को लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से हैंडपंप को ठीक कराए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हैंडपंप ठीक नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।