फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, dailywager, sallery, problem

Jammu News: लद्दाख यूटी की तर्ज पर भी नहीं मिल रहा अस्थायी कर्मियों को मानदेय

विज्ञापन
jammu, dailywager, sallery, problem
मुद्दा नियमितीकरण का : तय 500 रुपये दिहाड़ी, मिल रहे 311 रुपये
विज्ञापन

कई बार दिहाड़ी बढ़ने की मांग कर चुके हैं अस्थायी कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेशभर में सेवारत अस्थायी कर्मचारियों को लद्दाख यूटी की तर्ज पर मानदेय नहीं मिल रहा है। यूटी बनने के बाद कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उन्हें 500 रुपये दिहाड़ी मिलेगी, लेकिन राज्य नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। महज 11 रुपये का इजाफा 2023 में हुआ। हालांकि, यूटी लद्दाख में दिल्ली की तर्ज पर 500 रुपये दिहाड़ी जारी हो रही है।
प्रदेशभर में 61 हजार से ज्यादा कर्मचारी सेवारत है। कर्मचारियों का कहना है कि न तो उन्हें नियमित किया जा रहा है और न ही उनकी दिहाड़ी में इजाफा हो रहा है। इससे महंगाई में परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शन और रैलियां कर भी कर्मचारी रोष व्यक्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

मानदेय न बढ़ने का कारण प्रशासन बजट न होने का हवाला देता रहा है। कर्मचारियों को मौजूदा समय में किसी भी हेड में नहीं रखा गया है। इस कारण समय-समय पर आने वाली ग्रांट से कर्मचारियों को मानदेय की अदायगी हो रही है। वहीं, लद्दाख यूटी ने नियमों को लागू किया और दिहाड़ी में इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना हो रहा मुश्किल
पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, राजेंद्र सिंह ताज, मोहन लाल शर्मा और नवदीप सिंह ने कहा कि 20 मार्च रात आठ बजे से हड़ताल शुरू हो जाएगी। सरकार उनकी मांगों को हल नहीं कर रही है। अब कर्मचारी हड़ताल कर कामकाज बंद रखेंगे। कर्मचारियों को मानदेय भी कम मिल रहा है। इससे दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।



क्या-क्या काम करते हैं कर्मचारी
अस्थायी कर्मचारी जलशक्ति विभाग में सुबह चार बजे से लेकर शाम आठ बजे तक पानी छोड़ने का काम देखते हैं। सिंचाई विभाग में नहरों का रखरखाव काम देख रहे हैं। वहीं, बिजली विभाग में लाइनमैनों के साथ काम कर रहे हैं। इसी तरह कृषि, बागवानी, पशुपालन, इस्टेट और अन्य 54 विभागों में विभागीय काम को निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed