{"_id":"67d735bf693b4d61e203e4b6","slug":"jammu-culture-sant-nirankari-mission-jammu-news-c-10-jam1003-567817-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु के मार्गदर्शन के बिना प्रभु की प्राप्ति असंभव : प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु के मार्गदर्शन के बिना प्रभु की प्राप्ति असंभव : प्रचारक
विज्ञापन
गांव मंडल में संत निरंकारी मिशन के भव्य समागम में मौजूद श्रद्धालु। स्त्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत निरंकारी मिशन की ओर से गांव मंडल में हुआ समागम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संत निरंकारी मिशन जम्मू की तरफ से गांव मंडल में रविवार को समागम हुआ। इसमें प्रचारक रेव ज्योति प्रसाद ने कहा कि ईश्वर एक है और उसकी प्राप्ति गुरु के मार्गदर्शन के बिना असंभव है।
उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन का उद्देश्य एकता, मानव एकता और भाईचारे के संदेश को बढ़ावा देना है। मिशन लोगों को जाति, धर्म और राष्ट्रीयता के मतभेदों से ऊपर उठकर समाज में प्रेम, शांति और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। उनका कहना था कि एक बार जब कोई ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर लेता है तो वह हर क्षण ईश्वर से जुड़कर विनम्रता व प्रेम से अपने जीवन को जीने लगता है।
समागम में डोमना, गुढ़ा ब्राह्मणा, खड़ाह मदाना, बिश्नाह, मीरां साहिब, पौनीचक और अखनूर सहित विभिन्न शाखाओं के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जम्मू के अधिकारी रविंद्र कुमार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया।