फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, navratr

Jammu News: पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां बावे वाली के दरबार में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
jammu, culture, navratr
दूसरा नवरात्र : मां काली माता के जयकारों से गूंजता रहा बाग-ए-बाहु क्षेत्र, दिनभर लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन

सुबह चार बजे आरती के बाद दर्शन के लिए खोल दिए थे द्वार
कौल कंडोली सहित अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दूसरे नवरात्र पर भी शहर के प्रमुख बावे वाली माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। इस दौरान भजनों और जयकारों से पूरा शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए मंदिर पहुंचना जारी रहा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया है। माता के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने दर्शन किए। सुबह चार बजे मंदिर में आरती शुरू हुई, जिसके बाद दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन

यह क्रम दोपहर एक बजे तक जारी रहा। दोपहर दो बजे माता को भोग लगाने के बाद मंदिर फिर से दर्शनों के लिए खोला गया। लोगों ने माता को फल, फूल, मिठाइयां और प्रसाद भेंट किया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नवरात्र के दिन सात हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। दिनभर मंदिर में लंगर चलता रहा। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां डाल कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा शहर के पंजतीर्थी में चिंतपूर्णी, लक्ष्मी मंदिर पक्का डंगा, बगलामुखी मंदिर पलौड़ा, महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं का हजूम रहा।
शाम को मंदिरों में लोगों ने माता के भेंट गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। मंदिर के महंत बिट्टा ने कहा कि पांच हजार श्रद्धालुओं ने शाम तक दर्शन किए। मंदिर की ओर से प्रसाद वितरित किया गया है। खुशहाली के लिए यज्ञ जारी है।


------------
कौल कंडोली मंदिर में चंडी यज्ञ जारी
कौल कंडोली मंदिर नगरोटा में सुबह चार बजे आरती के बाद मंदिर दर्शनों के लिए खोल दिया गया। ज्यादा संख्या में लोगों ने माता के दर्शन किए। मंदिर में चल रहे चंडी यज्ञ में लोगों ने भाग लिया और आहुतियां डाल कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य पुजारी जय प्रकाश ने कहा कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। दूरदराज इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर लंगर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed