फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, nagar kirtan, traffice advisary

Jammu News: आज निकलेगा नगर कीर्तन, सुबह आठ से रात आठ बजे तक शहर में ट्रकों की आवाजाही रहेगी बंद

विज्ञापन
jammu, culture, nagar kirtan, traffice advisary
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वाहन चालकों को बताए रास्तों का ही इस्तेमाल करने की दी सलाह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन सुबह 9 बजे चांद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगा। इसका समापन स्वामी विवेकानंद चौक, गुम्मट क्रॉसिंग, डोगरा चौक, ग्रीन बेल्ट चौक होते हुए नानक नगर गुरुद्वारे में होगा।
इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक शहर में ट्रकों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक एडवाइज के अनुसार जम्मू शहर से अखनूर की ओर जाने वाले वाहनों को नरवाल, कासिम नगर, पीएचक्यू चौक और बिक्रम चौक फ्लाई ओवर से जाने की सलाह दी गई है। कुंजवानी, सतवारी और आरएस पुरा की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को एशिया क्रॉसिंग से होते हुए चौथे तवी पुल का विकल्प अपनाने और भारी वाहनों को बेली चराना रोड से जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एनएचडब्ल्यू की ओर जाने वाले वाहन बिक्रम चौक, कासिम नगर से कुंजवानी जाएंगे। नगर कीर्तन के बिक्रम चौक पहुंचने के बाद किसी भी वाहन को गांधी नगर, शास्त्री नगर और नानक नगर की अंदर की गलियों से आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जब नगर कीर्तन गांधीनगर पहुंचेगा तो शास्त्री नगर से डोगरा चौक की ओर जाने वाले वाहनों को गांधी नगर लास्ट मोड़ से डायवर्ट कर दिया जाएगा, ताकि नगर कीर्तन मुख्य सड़क (सतवारी-बिक्रम चौक रोड) पर चला जाए।




दूसरे शहरों से आने वाले करें इन रास्तों का प्रयोग
ट्रैफिक एडवाइज के अनुसार सांबा, कठुआ से आने वाले वाहनों को कुंजवानी से नरवाल बाईपास होते हुए नगरोटा और आगे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुंछ, राजौरी, अखनूर से आने वाले वाहनों को चौथे तवी पुल/बख्शी नगर पुली से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह इंदिरा चौक से जेपी चौक/विवेकानंद चौक की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाई ओवर या बीसी रोड/चौथे तवी पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कटरा-उधमपुर से आने वाले वाहनों को टीसीपी नगरोटा व सिधरा बाईपास से कुंजवानी व आगे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कटरा-उधमपुर से आने वाले वाहनों को टीसीपी नगरोटा व सिधरा बाईपास से कुंजवानी व आगे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कटरा, उधमपुर, डोडा, श्रीनगर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को नगर कीर्तन के समापन तक कुंजवानी से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed