{"_id":"67f43afc8d09c1b098001dff","slug":"jammu-culture-meeting-jammu-news-c-10-lko1027-583907-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10 को भगवती नगर में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10 को भगवती नगर में मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती
विज्ञापन
भगवती नगर में अंबेडकर जयंती पर रैली के आयोजन को लेकर बैठक करते समिति के पदाधिकारी। स्त्रोत समि
बैठक कर लोगों ने बनाई रणनति, लोगों से सहयोग की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भगवती नगर में 10 अप्रैल को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें आयोजन समिति ने तैयारियों पर मंथन किया और कार्यक्रम को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई।
आयोजन समिति प्रभारी एडवोकेट साहिल कुंडल ने लोगों से कहा कि जयंती कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। यह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से शुरू होकर कैनाल रोड, ज्यूल चौक, लोअर गुम्मट व गुज्जर नगर से होते हुए ऐतिहासिक आंबेडकर चौक पर समाप्त होगी।
यहां पर संविधान निर्माता को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से जंग बहादुर, बिट्टू आदि मौजूद रहे।