{"_id":"68001d018236e0ee2407c9d4","slug":"jammu-culture-mata-vashno-devi-yatra-jammu-news-c-10-lko1027-591100-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इस साल अब तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने किए श्री माता वैष्णो के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इस साल अब तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने किए श्री माता वैष्णो के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल के पहले पखवाड़े में छह लाख श्रद्धालु पहुंचे मां के द्वार
अमर उजाला ब्यूरो,
जम्मू। अप्रैल के पहले पखवाड़े में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग के मुताबिक, बीते 12 दिनों में ही 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सिद्ध पीठ के दर्शन किए हैं। अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में छह लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। वर्ष 2025 में यात्रा का अनुमानित आंकड़ा 25 लाख के पार हो गया है।
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में कटड़ा पहुंचते हैं। यहां पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से आरएफआईडी कार्ड के जरिए श्रद्धालुओं को 45 काउंटर से प्रवेश के लिए पंजीकरण दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालु सेल्फ डिस्पेंसर केे माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मौजूदा समय में ग्रीष्मकालीन अवकाश स्कूलों में कहीं कहीं हो चुके हैं। ऐसे में लोग परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए सीधे कटड़ा स्थित माता के भवन पहुंच रहे हैं। रात व दिन में यहां का नजारा ही बदला लग रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह धार्मिक पर्यटन के लिहाज से जिले के लिए शुभ संकेत हैं।