फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, international women day, LG

भविष्य को आकार देने में महिलाओं की अहम भूमिका, विकास में बन रहीं भागीदार : एलजी

विज्ञापन
jammu, culture, international women day, LG
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भविष्य को आकार देने में नारी शक्ति का रोल अहम है। जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में महिलाएं भागीदार बन रही हैं।
यह बातें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुद्ध आर्ट एंड पेंटिंग द्वारा पद्मश्री पद्मा सचदेव गवर्नमेंट कॉलेज फॉर फिमेल गांधी नगर के सहयोग से आयोजित ‘सशक्त नारी सम्मान’ कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की महिला कलाकारों और कारीगरों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की। प्रदेश और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उपराज्यपाल ने कहा कि महिला कलाकार और कारीगर सतत विकास की वास्तुकार हैं। एक उत्कृष्ट रचनाकार बनने के लिए किसी को प्रेम, दया और करुणा से भरा होना चाहिए और यही बात महिला कलाकारों को अद्वितीय बनाती है।
विज्ञापन

कला और शिल्प क्षेत्र में महिला कलाकारों और कारीगरों की अधिक भागीदारी ने इस क्षेत्र को समृद्ध बनाया है। साथ ही हमारे सांस्कृतिक लोकाचार के ताने-बाने को मजबूत किया है। जम्मू-कश्मीर और देश के कई कारीगरों ने नए मील के पत्थर हासिल किए हैं और अन्य लोग एक उज्ज्वल कल के लिए अपना रास्ता बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला-नेतृत्व वाले विकास का एक नया युग शुरू हुआ है। नारी शक्ति अपनी सफलता की कहानी लिख रही हैं और जम्मू कश्मीर की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बन गई हैं। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने सफल महिलाओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने महिला कलाकारों और कारीगरों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण भी किया।
इस माैके पर सशक्त नारी सम्मान कार्यक्रम में कला और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित पूर्व राज्य मंत्री प्रिया सेठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें ऊशा शमिंदरा, हेमला अग्रवाल, सिंधु कपूर, रेखा शर्मा, निधी कोतवाल, अमर चौहान, नीलमा गुप्ता सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने अपने संबोधन में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति और प्रभाव को उजागर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

समारोह में बुद्धा आर्ट एंड पेंटिंग की संस्थापक संजोगिता डोगरा, डॉ. दीप नवल कौर उप सचिव जेके उच्च शिक्षा विभाग, प्रो. सिंधु कपूर संयुक्त निदेशक जेकेएससीईआरटी, जनाब खालिद जहांगीर प्रबंध निदेशक जेकेटीपीओ, एस. पी. रखवाल निदेशक हस्तशिल्प और हथकरघा सहित कॉलेज के संकाय सदस्य व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed