फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, international women day

Jammu News: प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत

विज्ञापन
jammu, culture, international women day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत है। लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बातें शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने मिशन शक्ति समाज कल्याण विभाग की ओर से कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में कहीं। इस दाैरान महिला को सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन रही हैं। आयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग संजीव वर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कश्मीरी गीत के साथ हुई। इसमें कश्मीर की संस्कृति से रूबरू करवाया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक नाटक का मंचन कर बेटियों को सम्मान देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उतकृष्ठ प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी लड़कियों को टैबलेट दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी नवाज शरीफ ने महिलाओं के उत्थान के लिए जारी योजनाओं के बारे में बताया। महिला संगठनों की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने बेहतर काम करने वाली कैलाश मेहरा, डॉ. मिलन शर्मा, सुरिंदर कौर, रुबीना, नाजिया बीबी, सुनीता शर्मा, संगीता देवी, गुरमीत कौर, कुमती खजूरिया और शगुन मनचंदा जैसी जम्मू-कश्मीर की कई सफल महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर छवि शर्मा, रिया भाक्षी और जिया मन्हास को खेल उपलब्धियों के लिए सम्मान दिया।

कार्यक्रम में भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी, अंतरराष्ट्रीय कार रेसर हुमैरा मुश्ताक और एम्स नई दिल्ली की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपमा मदान जैसी जम्मू-कश्मीर की कुछ उल्लेखनीय सफल महिलाओं ने महिलाओं को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के तरीके पर अद्वितीय वीडियो संदेश दिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर खासकर महिलाओं के लिए गर्व की बात है कि यहां की एक बेटी हमारे देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान एम्स नई दिल्ली की चिकित्सा अधीक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed