फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, holi milan

Jammu News: होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़े फूल और गुलाल

विज्ञापन
jammu, culture, holi milan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डोगरा सेवा संभाल ट्रस्ट द्वारा जम्मू शहर के वार्ड नंबर 56 गंग्याल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शर्मा और पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस होली मिलन कार्यक्रम की सबसे खास बात रही कि पानी और केमिकल युक्त रंगों की जगह फूलों और गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में सभी ने नाच-गाकर एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगा कर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला होली का त्यौहार सामाजिक सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण त्यौहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। बलोरिया ने कहा कि यह पर्व जम्मू कश्मीर में समृद्धि और उन्नति के रंग भरकर हम सभी के जीवन में और अधिक सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
विज्ञापन

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पिछले वर्षों में हुए ट्रस्ट द्वारा किया गए प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धर्म और संस्कृति संरक्षण की आवश्यकता बहुत जरूरी है और बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed