फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, hanuman jyanti

Jammu News: सुबह से शाम तक मंदिरों में गूंजा जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...

विज्ञापन
jammu, culture, hanuman jyanti
हनुमान जयंती पर मंदिरों में रही भीड़, लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्राप्त किया आशीर्वाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों सहित अन्य में सुबह से ही दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मनोकामनाओं के लिए लोगों ने हनुमान मूर्तियों पर सिंदूर चढ़ाया। शहर के मोती बाजार, बीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर, तालाब तिल्लो के अलावा अन्य मंदिरों में दिनभर पूजा का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय मंदिरों में भंडारे भी लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने पूजा के दौरान फूल और लड्डू भी अर्पित किए हैं। इसके अलावा घरों में भी विधिविधान से पूजा की। मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed