{"_id":"67f9834ea18a708ae809b84c","slug":"jammu-culture-hanuman-jayanti-celebration-jammu-news-c-336-1-ja11002-100516-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंदिरों में शहर में आज धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंदिरों में शहर में आज धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती
Sat, 12 Apr 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
तैयारियां पूर्ण; मोती बाजार हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम
राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से निकाली जाएगी शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों के शहर में हनुमान जयंती 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जयंती पर शहर के मोती बाजार हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम होंगे।
मोती बाजार मंदिर के पंडित प्रीतम शर्मा के अनुसार हनुमान जयंती पर 12 अप्रैल को मंदिर में सुबह 10 बजे हवन शुरू होगा, जिसकी साढ़े 11 बजे पूर्णाहूति डाली जाएगी। 12 बजे विशेष आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल जम्मू के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने बताया कि हनुमान जयंती पर शक्ति नगर स्थित ओम पैलेस में दोपहर बाद तीन बजे हवन होगा। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बख्शी नगर और रिहाड़ी से होते हुए वापस शक्ति नगर पहुंच कर समाप्त होगी।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। ज्यूल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की वर्किंग कमेटी के सदस्य सुखदेव शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती पर दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में भंडारा व एक बजे आरती की जाएगी।