फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, gojri summit

Jammu News: गोजरी भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने की मांग

Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
jammu, culture, gojri summit
दो दिवसीय गोजरी सम्मेलन का राइटर्स क्लब में समापन, 150 लेखकों व कलाकारों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

गुज्जर-बकरवाल समुदाय की समृद्ध परंपराओं के संरक्षण को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) की ओर से आयोजित दो दिवसीय गोजरी सम्मेलन का वीरवार को राइटर्स क्लब में समापन हो गया। इसमें करीब 150 गोजरी लेखकों और कलाकारों ने भाग लिया। साथ ही गुज्जर-बकरवाल समुदाय की समृद्ध परंपराओं के संरक्षण पर चर्चा की गई।
सम्मेलन में प्रमुख मुद्दों गोजरी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल करने और जम्मू व कश्मीर विश्वविद्यालय में गोजरी भाषा को एक विषय के रूप में शामिल करने की मांग की गई। लेखकों ने कहा कि यह गोजरी भाषा और संस्कृति के अस्तित्व एवं विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

जेकेएएसीएल की सचिव हरविंदर कौर ने बताया कि अकादमी का गोजरी विंग सबसे सक्रिय विंग्स में से एक है। लेखकों को अकादमी की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। डॉ. जावेद राही ने गोजरी की लोक परंपराओं को संरक्षित करने के अकादमी के प्रयासों पर जोर दिया। साथ ही लेखकों से गुज्जर-बकरवाल संस्कृति के दस्तावेजीकरण में भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेल में डॉ. इश्तियाक मिस्बाह, डॉ. निगहत चौधरी, मसूद आवान, एमके वकार, शौकत नसीम, महमूद चौहान, और रफीक सोज ने शोध पेपर पढ़े। महिला गुजरी लेखकों के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें शाजिया चौधरी, नसीम अख्तर, कलसूम अख्तर, जुलीखा, शादिया परवीन और अनीसा करीम ने संस्कृति में महिलाओं की भूमिका और गोजरी साहित्य में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

जान मोहम्मद हकीम और हसन परवाज की अध्यक्षता में मुशायरा हुआ। इसमें मसरूफ गालिब गरी, तारिक फहीम, रफीक सोज, बशीर खाकी, खाकान सज्जाद, बशारत नाजाक, बशारत एजाज, नसीम गुलाबघरी, बिलाल जमजम, तैयब रजा जिलानी, खालिद सोरवर्दी, जाहिदा खानम, सद्दाम सराफ और रफी शबनम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed