{"_id":"67d5f14ac38aa40c730bf3d3","slug":"jammu-culture-chadi-mubarak-jammu-news-c-10-lko1027-567314-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रणबीरेश्वर मंदिर से पुरमंडल के लिए 31वीं छड़ी मुबारक यात्रा 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रणबीरेश्वर मंदिर से पुरमंडल के लिए 31वीं छड़ी मुबारक यात्रा 28 को
विज्ञापन
बैठक के दौरान डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चढ़क व अन्य स्रोत - स्वयं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणबीरेश्वर मंदिर से पुरमंडल के तीर्थस्थलों के लिए 31वीं छड़ी मुबारक यात्रा 28 मार्च को निकाली जाएगी। इस संबंध में शनिवार को डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क के नेतृत्व में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में शहर की विभिन्न मंदिर समितियों के प्रमुख मौजूद रहे।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरमंडल मोड़ से पुरमंडल उत्तरबहनी तीर्थस्थलों तक वाहनों, पेयजल और बिजली की उचित व्यवस्था करने का फैसला लिया गया। देविका सहित पुरमंडल और उत्तरबहनी के मंदिरों के आसपास सफाई और शौचालयों की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
बैठक में फैसला लिया गया कि 27 मार्च को शाम पांच बजे रणबीरेश्वर मंदिर में विशेष छड़ी पूजा की जाएगी। 28 मार्च को महात्मा ऋषि बाण के नेतृत्व में रणबीरेश्वर मंदिर से सुबह सात बजे पवित्र छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी नगर में महादेव मंदिर, त्रिकुटा नगर में शिव मंदिर, ग्रेटर कैलाश में शिव मंदिर, नृसिंह देव मंदिर और दाता रणपत देव मंदिर, बीरपुर होते हुए पुरमंडल पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां मुस्लिम और सिख समाज के लोगों द्वारा यात्रा का विशेष स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शिव मंदिर में विशेष पूजा के बाद छड़ी को आम जनता के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में रखा जाएगा। डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में अमरनाथ की तरह और भी प्रमुख शिवालयों की छड़ियां हैं।