{"_id":"67d5f1d52fc64368c10aa20f","slug":"jammu-culture-bahujan-samaz-party-jammu-news-c-10-jam1005-567292-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बसपा ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बसपा ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को किया याद
विज्ञापन
बसपा के संस्थापक कांशी राम को याद करते कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बहुजन समाज पार्टी की ओर से शनिवार को सतवारी स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें पार्टी संस्थापक कांशीराम की 91वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती का प्रण लिया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि बामसेफ और बसपा के संस्थापक कांशीराम के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 1964 में दलितों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ उन्होंने आवाज उठानी शुरू की दी और 1984 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नींव रखी।
राणा ने कार्यकर्ताओं को संस्थापक के दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए कहा। कहा कि बहुजन समाज पार्टी दलितों के खिलाफ हो रहे भेदभाव को लेकर संघर्ष करती आ रही है। मौजूदा सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के खिलाफ, जो भी नीतियां अपनाई हैं उनका विरोध किया जा रहा है। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत चरगोत्रा, को-ऑर्डिनेटर गुरबख्श गौरव, प्रदेश महासचिव शशि भूषण थापा, एस. राजा सिंह, सुनील मजोत्रा, तिलक राज भगत, शक मोहम्मद, पवन गुप्ता भी उपस्थित रहे।