फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, arti, raghunath tample

सनातन संस्कृति की धुरी है जम्मू, आरती की यह पहल लाएगी बढ़ा बदलाव: एलजी

विज्ञापन
jammu, culture, arti, raghunath tample
रघुनाथ मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद
श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर में महाआरती में पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
विज्ञापन


कहा-तवी नदी के किनारे वृहद व महाआरती के आयोजन के लिए दिए गए हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार की शाम श्री रघुनाथ मंदिर के बाहर कॉरिडोर विकास परिषद की ओर से आयोजित आरती समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने आरती के इस प्रयास को सराहा और कहा कि यह दिव्यता व आत्मविश्वास का प्रतीक है। एलजी बोले-जम्मू सनातन संस्कृति की धुरी है। आरती की यह पहल बड़ा बदलाव लाएगी।
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू साधकों के लिए तीर्थ है। यह हमारी विरासत का केंद्र और हमारे पारंपरिक मूल्यों की आत्मा है। उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू का सर्वांगीण विकास और इसके व्यापारी वर्ग, दुकानदारों, श्रमिकों, उद्यमियों और ट्रांसपोर्टरों की प्रगति प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एलजी ने कहा कि पिछले पांच साल जम्मू के लिए स्वर्णिम काल रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम जम्मू के कायाकल्प और यहां के लोगों की समृद्धि के लिए दीर्घकालिक विजन के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां जगह कम, भीड़ ज्यादा....तवी के तट पर जम्मू आरती की संभावना तलाशें
उपराज्यपाल ने मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार हेरिटेज ट्रेल के सौंदर्यीकरण, आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट के विकास के लिए की जा रही प्रमुख पहलों पर भी बात की। कहा कि रघुनाथ बाजार में लोगों की भारी भीड़ है, यहां जगह भी कम है। उन्होंने तवी नदी के तट पर श्री रघुनाथ जी की जम्मू आरती के आयोजन की संभावना तलाशने और इसे दैनिक कार्यक्रम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने नगर आयुक्त जम्मू से लोगों के लिए तवी रिवर फ्रंट और तवी बैराज परियोजना में नियमित रूप से आरती कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक स्थान आरक्षित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी, कुछ लोगों के पेट में दर्द हो सकता है
एलजी ने व्यापारिक संगठनों के नेताओं के बीच किसी आयोजन, विकास योजना को लेकर गुटबाजी पर कहा कि यह दिल्ली में आकर मिलते हैं तो कुछ बोलते हैं और जम्मू में जब मिलते हैं तो कुछ और कहते हैं। यह स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती। उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा कि यह जरूरी है और आगे भी इसी तरह होती रहेगी। कुछ लोगों के पेट में दर्द हो सकता है यह जरूरी भी है।
वक्रतुंड महाकाय से शुरुआत...शंखध्वनि, मंत्रोच्चार संग जले आस्था के दीप
एलजी ने आरती से पूर्व समारोह का शुभारंभ किया। वक्रतुंड महाकाय से आरती की शुरुआत हुई। शंखध्वनि, मंत्रोच्चार संग आस्था के दीप जल उठे। वेदियों पर युवा पुजारियों ने आरती शुरू की। शिवतांडव का भी संगीतमय गायन किया गया। आरती के समय पूरा रघुनाथ बाजार, आसपास के श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटकों ने भी पूरे उत्साह, श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडलायुक्त रमेश कुमार, आयुक्त देवांश यादव, अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बलदेव खुल्लर, राजेश दीवान, रमेश टाक, तनिष्क महाजन, पंकज महाजन, विजय गुप्ता, अंकुश सेठी, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।


माहिन एजाज बोली- आरती समझ में नहीं आई लेकिन अच्छी बहुत लगी
श्री रघुनाथ जी मंदिर में आरती कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कश्मीर के सोपोर की रहने वाली मुस्लिम बेटी माहिन एजाज अपनी मां इरशादा बेगम के साथ पहुंची थी। जैसे जी आरती शुरू हुई वह उत्सुकत्वश पूरी तल्लीनता के साथ आरती कार्यक्रम को देखती रही। पूछने पर बोली उसको आरती समझ में तो नहीं आ रही लेकिन अच्छा बहुत लग रहा। मां इरशादा बेगम के साथ वह पूरे आरती समाप्ति तक बैठी रही और ध्यान से आरती को सुनने में तल्लीन नजर आई। माहिन कश्मीर के सोपोर की रहने वाली हैं। वह कक्षा छह में पढ़ाई कर रही हैं। पिता एजाज एजाज अहमद भट है। वह पेशे से निजी विद्यालय में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed