फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, amarnath yatra

Jammu News: रिहाड़ी में अमरनाथ यात्रा के लिए 109 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
jammu, culture, amarnath yatra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शहर के रिहाड़ी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में दूसरे दिन 109 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इस दौरान उनमें पंजीकरण के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। पंजीकरण पर्ची मिलने के बाद दिनभर श्रद्धालु बोल बम के जयकारों लगाते रहे।
पंजाब नेशनल बैंक रिहाड़ी चौक शाखा में पहलगाम वाले मार्ग से यात्रा के लिए बुधवार को 64 (54 पुरुष और 10 महिला) श्रद्धालुओं और बालटाल मार्ग से यात्रा के लिए कुल 45 (40 पुरुष व पांच महिला) श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। शहर में कुल चार बैंक शाखाएं हैं, जिनमें अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे दिन रेहाड़ी बैंक शाखा में मेडिकल कराने के बाद श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर बारी का इंतजार किया और उसके बाद नंबर आने पर दस्तावेज प्रस्तुत किए। देश में 533 विभिन्न बैंक शाखाओं में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed